फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

Wed, 03 Dec 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/रायपुररानी
विज्ञापन
1 of 7
सरसों के खेत छुपे तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। यह वारदात रायपुररानी इलाके के गांव बडौना खुद में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। घायलों में खेत मालिक संजय और पप्पी तथा उनके दो मजदूर दीपक और सोनू शामिल हैं। हालांकि आसपास तेंदुआ होने की सूचना गांव वालों को सुबह ही मिल गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

2 of 7
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस से सूचना मिलने के बाद भी वाइल्ड लाइफ की टीम दो घंटे देर से गांव पहुंची। उनके पास तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण तक नहीं थे। सरसों के खेत में छिपे तेंदुएं ने सबसे पहले दीपक पर पीछे से छलांग लगाई और उसके कंधों पर चढ़ गया। दीपक ने बचाव में हाथ उठाया तो उसने दायां हाथ जबड़े में दबोच लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

3 of 7
दीपक हमले से नीचे गिर गया। दीपक का हाथ बुरी तरह जख्मी है। उसकी पीठ और कमर पर भी नाखून लगे हैं। वह गंभीर हालत में चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में भर्ती है। तेंदुए का हमला देख सोनू पलटकर भागने लगा तो लैपर्ड ने दीपक को छोड़ सोनू पर छलांग लगा दी। सोनू नीचे गिर गया। सोनू के दोनों हाथों को तेंदुए ने पंजों से जख्मी कर दिया।

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

4 of 7
उसे भी जीएमसीएच-32 लाया गया, जहां मरहम पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संजय और पप्पी दोनों दीपक और सोनू से काफी पीछे खेत की ओर आ रहे थे। वे तेंदुए से अंजान थे। दोनों के खेत में पहुंचते ही तेंदुए ने सोनू को छोड़कर उन पर छलांग लगा दी। संजय के बाएं कंधे, बाजू, पसली पर नाखून लगे तथा पप्पी को दोनों बाजुओं पर चोट आई। चारों के चिल्लाने से तेंदुआ डर कर भाग गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

5 of 7
गांव के नंबरदार हरिपाल के अनुसार उन्हें सुबह खेती को ओर जाते वक्त तेंदुआ दिखाई दिया। गांव वालों के आने पर वह उनके ट्यूबवैल के कमरे में घुस गया। इस बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अधिकारी हरपाल राणा अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वाइल्ड लाइफ की टीम इसके दो घंटे बाद पहुंची। तब तक तेंदुआ ट्यूबवैल से निकलकर सरसों के खेत में छुप गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

6 of 7
वाइल्ड लाइफ की जो टीम मौके पर पहुंची उसमें गार्ड प्रताप सिंह और ग्रुप डी के कर्मचारी इश्वर सिंह और अन्य थे। सभी खाली हाथ थे। उसके बाद जब हमला हो गया तब अधिकारियों की आंख खुली। घायलों को भाजपा नेता वीरेंद्र राणा अपनी गाड़ी से स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान किए लोग

7 of 7
ऑपरेशन लेपर्ड के तहत वाइल्डलाइफ और पुलिस की टीम देर रात तक टिब्बी माजरा पंचायत के गांव बड़ौना खुर्द के पास टांगरी नदी के किनारे मुस्तैद रही। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की तादाद में पुलिस कर्मी भी तैनात कर सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे। सर्च ऑपरेशन की शुरुआत से पहले वहां पिंजरे लगाए गए, जिसमें दो बकरों को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें