फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ कुछ ऐसा कि टेनिस कोर्ट में ठुमके लगाने लगे लिएंडर पेस, तस्वीरें

Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने टेनिस कोर्ट में जमकर ठुमके लगाए। उन्हें देखकर बाकी सभी खिलाड़ी भी थिरकने लगे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
मौका था, चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप मैच का, जिसमें टीम ​इंडिया ने कोरिया रिपब्लिक को हराकर वर्ल्ड ग्रुप में जगह बनाई। मैच जीतने के बाद लिएंडर पेस ने टेनिस कोर्ट में डांस करके जश्न मनाया। पेस ने फैंटम फिल्म के गाने ख्वाजा जी के सामने तेरी चुगली करूंगा पर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

3 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
लिएंडर पेस को नाचता देखकर माहौल इतना मस्त हुआ कि बाकी के सभी खिलाड़ी भी नाचने लगे। इनमें रोहन बोपन्ना, साकेत मेयनी, रामकुमार रामनाथन, युवा खिलाड़ी सुमित नागल के साथ साथ पूरा स्टाफ शामिल था। पेस एंड कंपनी के इस जश्न में मैच देखने आए फैंस भी शामिल हुए।

4 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
वहीं, डेविस कप के आखिरी दिन औपचारिक मैच होने के बावजूद ग्राउंड लगभग फुल रहा और फैंस ने अच्छे मौसम में बेहतरीन टेनिस का मजा लिया। लिएंडर पेस हमेशा ही टीम का हौसला बढ़ाते है। हर दिन की तरह आखिरी दिन भी ऐसा ही होता दिखा।
विज्ञापन

5 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भारतीय टीम दक्षिण कोरिया का सुपड़ा साफ करने से चूक गई। रोहन बोपन्ना ने पहला रिवर्स सिंगल जीतकर टीम को 4-0 की बढ़त दिलाकर क्लीप स्वीप करने की उम्मीदें बड़ा दी थी। लेकिन अंतिम रिवर्स सिंगल में योंग क्यू लिम ने भारतीय उम्मीदों पर पानी फेरते हुए रामकुमार रामनाथन को हरा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ क्लब में रविवार को सुबह डबल्स के एक्सपर्ट रोहन बोपन्ना ने रविवार को डेविस कप टाई में खेले गए पहले रिवर्स सिंगल्स मुकाबले में भी अपनी योग्यता साबित की। साकेत मेयनी की जगह सिंगल खेलने उतरे रोहन बोपन्ना ने दक्षिण कोरिया के होंग चुंग को 6-3,6-4,6-4 से पराजित किया। यह मैच एक घंटा 23 मिनट तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके - फोटो : अमर उजाला
इस जीत के बाद बोपन्ना ने भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई। बोपन्ना ने एटीपी के 655 रैकिंग के होंग चुंग को हराया। इस जीत में खास बात यह थी कि वर्ष 2012 के बाद बोपन्ना पहली बार किसी सिंगल मुकाबले में खेलने के लिए टेनिस कोर्ट पर उतरे थे। यह उनके डेविस कप में बतौर सिंगल खिलाड़ी 10 वीं जीत रही। चार वर्ष पहले बोपन्ना ने उज्बेकिस्तान के सरवर इक्रामोव को हराया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें