लॉफ्टर चैंप राजकुमार रैंचो का यह कॉमेडियन अंदाज देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे। एक नजर डालिए जरा इन तस्वीरों पर। राजकुमार रैंचो सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए आए थे। इस कार्यक्रम में गायक अमिताभ नारायण ने भी परफॉर्म किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यूटी प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मौके पर विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गायक अमिताभ नारायण ने मंच से नीचे उतरकर दर्शकों को भी गीत गाने के लिए प्रेरित किया।