फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर कर दिया। पुलिस को कांग्रेसियों पर जमकर लाठी भांजी, जिसमें विधायक कुलजीत नागरा को चोट लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

2 of 9
उधर,कांग्रेसियों ने भी पुलिस बल पर पत्थर फेंके, जिनमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा, सांसद रवनीत बिट्टू समेत करीब सौ लोगों ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

3 of 9
एनडीए के भूमि अधिगृहण बिल के विरोध में राज्य भर से कांग्रेसी सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में इकट्ठे हुए। जहां सभी प्रमुख नेता पहुंचे। जिनमें महासचिव डॉ. शकील अहमद, सचिव हरीश चौधरी, यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान नीता डिसूजा, प्रताप बाजवा, सीएलपी लीडर सुनील जाखड़, रजिंदर कौर भट्ठल व परनीत कौर शामिल थे।

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

4 of 9
संक्षिप्त संबोधन में बाजवा ने संकेत दे दिया कि अगर पुलिस रोकेगी तो बैरिकेड्स भी तोड़ेंगे। बड़े नेता अभी पीछे ही थे कि उत्साहित वर्कर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ लिए। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे। नागरा की अगुवाई में वर्कर एक बजे वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरु कर दी।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

5 of 9
दो-तीन मिनट बाद उन्होंने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की। तभी पुलिस ने पानी की बौछारों से उन्हें तितर-बितर कर दिया। फिर भी बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज हुआ।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

6 of 9
इधर से कुछ कांग्रेसियों ने भी पत्थर फेंके, जिनसे दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उसके बाद काफी देर तक वाटर कैनन का प्रयोग जारी रहा। जिसकी चपेट में बाजवा और सांसद रवनीत बिट्टू भी आए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

7 of 9
नागरा को लाठी पड़ी। कुछ देर बाद बाजवा-बिट्टू व अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी दी। उधर, रोष प्रदर्शन दोपहर करीब ढाई बजे तक जारी रहा, इस दौरान राजा वड़िंग ने कमान संभाली। गिरफ्तार लोगों को बाद में छोड़ दिया गया, जख्मी पुलिसकर्मियों के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ परचा दर्ज किया गया है।

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

8 of 9
प्रताप बाजवा ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही भूमि अधिगृहण एक्ट के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरु करेगी। पहली गिरफ्तारी वह देंगे। हफ्ते में पांच दिन रोजाना सीएम के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार

9 of 9
कांग्रेस के दोनों गुट पहली बार एक साथ नजर आए। यह चाहे भूमि अधिगृहण बिल के मुद्दे पर हाईकमान की संजीदगी के चलते हो या कुछ और वजह हो। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट पहली बार प्रताप बाजवा के कार्यक्रम में शामिल हुआ। सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ समेत तमाम विधायक प्रदर्शन में पहुंचे। बाजवा द्वारा घोषित किसी भी कार्यक्रम में ऐसा पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें