पुलिस की बर्बरता देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। पुलिस
ने प्रदर्शनकारी टीचर्स पर लाठियां भांजी। डर के मारे टीचर्स नहर में कूद
पड़े। तस्वीरें।
विज्ञापन
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
2 of 12
मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने अंधाधुंध लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के खौफ से महिला शिक्ष्ाक समेत कई नहर में कूद पड़े। नहर में कूदने से शिक्षक यूनियन के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
3 of 12
आरोप है कि पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें बाकी वालंटियरों के साथ गिरफ्तार कर विभिन्न पुलिस थानों में बंद कर दिया गया। मामला है पंजाब के बठिंडा शहर का। यहां मांगो के लिए प्रदर्शन कर रहे ईजीएस/एआईएसटीआर अध्यापक यूनियन पर पुलिस ने रविवार को जमकर लाठियां बरसाई।
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
4 of 12
यूनियन की अध्यक्ष गगनदीप कौर ने बताया कि वह साल 2003 से काफी कम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। ईजीएस/एआईएसटीआर अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार सुबह लगभग 11 बजे रोज गार्डन में शांतिपूर्ण बैठक की गई।
विज्ञापन
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
5 of 12
इसके बाद यूनियन ने रेगुलर करने और कम वेतन पर काम करने वाले अध्यापकों की सीएम और शिक्षा मंत्री से बैठक करवाने की मांग पर रोष मार्च करना था। वहीं मौके पर भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
6 of 12
इसके बाद गुस्साए वर्कर जबरदस्ती वहां से बाहर निकले और रोड जाम कर दिया। पुलिस ने एसपी सिटी देसराज और डीएसपी गुरमीत सिंह किंगरा के आदेश पर यूनियन के अध्यापकों पर अंधाधुंध लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
7 of 12
गगनदीप ने बताया कि इस दौरान हरप्रीत कौर, और जरनैल सिंह निवासी जालंधर व तेजेंद्रर सिंह वासी तरनतारन ने नहर में छलांग लगा दी। उनके काफी चोटें लगी हैं। मौके पर मौजूद डीएसपी गुरमीत सिंह किंगरा और अन्य पुलिस कर्मियों ने वर्करों को नहर से बाहर निकाला।
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
8 of 12
गगनदीप ने बताया कि पूरे पंजाब भर में से रविवार को उनकी यूनियन के करीब दो हजार वर्कर बठिंडा में रोष प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने इनमें से पंद्रह सौ यूनियन सदस्यों को जिले के विभिन्न थानों में बंद कर दिया, वहीं पांच सौ सदस्य कहीं अज्ञात जगह पर हैं।
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
9 of 12
गगनदीप ने आरोप लगाया है कि पुलिस थानों में बंद वालंटियरों को पानी और लाठीचार्ज में घायल अध्यापकों को मेडिकल सहायता नहीं रही। वहीं डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ अपनी ड्यूटी की है न कि कोई बड़ा लाठीचार्ज किया है।
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
10 of 12
डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि पुलिस ने तो सिर्फ रोड जाम खुलवाने के लिए ही प्रदर्शनकारी अध्यापकों को भगाया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बेरहम पुलिस ने डंडे बरसाए तो नहर में कूदे टीचर्स, तस्वीरें
11 of 12
थानों में बंद वालंटियरों को पानी और लाठीचार्ज में घायल अध्यापकों को मेडिकल सहायता न देने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह उनके ध्यान में नही है। वे तुरंत इस के लिए एसएसपी को आदेश दे दे देंगे।