फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आने का किया था वादा...पर तिरंगे पर लिपट आज आया बेटा, पढ़ें- शहादत की गौरवगाथा

Tue, 01 Sep 2020 01:46 AM IST
ajay kumar अमित मरवाहा, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
शहीद नायब सूबेदार राजविंदर सिंह और उनका परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहादत का जाम पीने वाले गोइंदवाल साहिब के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह एक सितंबर को लगने वाले गुरु श्री अमरदास जी के मेले पर घर आने वाले थे। बेटे के इंतजार में खुशी से घूम रही मां बलविंदर कौर की आंखें बार-बार आंसू बह रहे थे। रविवार को जैसे ही उनकी शहादत की सूचना मिली, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शहीद का परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा। राजविंदर के भाई सुखविंदर सिंह की वर्ष 2009 में हादसे में मौत हो गई थी। वह भी फौज में थे। वहीं फौज से ही रिटायर्ड शहीद के पिता जागीर सिंह की दो साल पहले मौत हो गई थी। राजविंदर सिंह सिख लाइट रेजीमेंट में बतौर सिपाही 18 मई 1980 को भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी पत्नी मनप्रीत कौर को पति की शहादत की खबर तब मिली जब वह बच्चों के साथ टीवी पर खबरें सुन रही थीं। पति की शहादत की खबर सुनते ही वह बेहोश हो गई। उनकी 10 साल की बेटी आकाशजोत मां के मुंह पर पानी के छींटे डालकर बार-बार कह रही थी कि मम्मी तू उठती क्यों नहीं। 70 वर्षीय मां बलविंदर कौर तो एकदम सन्न पड़ गई। 

4 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव वईपुई में रहती बहन सर्बजीत कौर ने बताया कि उसका भाई 26 जनवरी को एक माह की छुट्टी काट कर लौटते समय यह कह कर गया था कि शहादत किसी किसी के हिस्से ही होती है। राजविंदर सिंह ने शनिवार शाम चार बजे परिवार से मोबाइल पर बातचीत के दौरान एक सितंबर को गोइंदवाल साहिब में लगने वाले गुरु श्री अमरदास जी के मेले पर घर आने का भरोसा दिया था। वह उनके घर आने की आस लगाए बैठे थे, मगर इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद के रोते-बिलखते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को आर्मी में भर्ती करवाना चाहते थे
राजविंदर सिंह का एक बेटा और दो बेटियां है। बड़ा बेटा जोबनजीत सिंह (16) 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसे राजविंदर आर्मी में भर्ती करवाना चाहते थे। वह जब भी घर आते पिता-बेटा इकट्ठे दौड़ लगाने जाते थे। सेना में भेजने के इरादे से ही राजविंदर बेटे को स्कूल में कराटे का प्रशिक्षण दिलाते थे। बड़ी बेटी पवनदीप कौर (15) और छोटी बेटी आकाशजोत कौर (10) अभी स्कूल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को 50 लाख देगी पंजाब सरकार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नायब सूबेदार राजविंदर सिंह की शहादत पर शोक जताया है। परिवार से हमदर्दी जाहिर करते कहा है कि शहीद राजविंदर सिंह हमारी कौम का सरमाया है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिवार को एक्सग्रेशिया ग्रांट के तौर पर 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें