फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

Sat, 24 Oct 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
जहां सांस लेना मुश्किल, वहां 0 डिग्री तापमान में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी ने अपना सपना बताया तो सुनकर सब दंग रह गए। रिपोर्टः रिंपी गुप्ता, पटियाला
Trending Videos
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

2 of 7
दुनिया का सबसे अजब कारनामा करने वाली कथक डांसर श्रुति गुप्ता का सपना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके उस पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही वह तैयारी शुरू करने जा रही हैं। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी।
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

3 of 7
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली श्रुति गुप्ता इस समय पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में एमए कथक (सेकेंड ईयर) की छात्रा हैं। श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय पिता आरबी गुप्ता, मां परवीन गुप्ता और पति व सबसे खास अपने गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी को दिया।

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

4 of 7
श्रुति ने बताया कि लाहौल स्पीति के बाराचाल पास पर सबसे ज्यादा ऊंचाई पर कथक करने के लिए उसने छह महीने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। करीब एक घंटा वह बाराचाल पास पर रहीं और सात मिनट तक वहां कथक करके रिकार्ड बनाया है। वह अपनी इस उपलब्धि पर इसलिए खुश हैं।
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

5 of 7
श्रुति ने कहा कि वह लोग जो आज भी लड़कियों को बोझ मान कर कोख में उन्हें मरवा डालते हैं, वह समाज पर कलंक हैं। श्रुति ने कहा कि अगर वह लड़की होकर इतना कुछ कर सकती हैं, तो बाकी भी कर सकती हैं। इसलिए लड़कियों को बोझ न समझा जाए। वह अपनी तरफ से समाज को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देती हैं।
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

6 of 7
श्रुति मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की हैं, लेकिन पिछले एक साल से उनका परिवार पटियाला में रह रहा है। श्रुति पंजाब यूनविर्सिटी पटियाला से कथक में मास्टर्स कर रही हैं। साथ ही वे पंडित राजेंद्र गंगानी से कथक सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 डिग्री में 7 मिनट कथक करने वाली बेटी की अनोखी ख्वाहिश

7 of 7
श्रुति अब तक देश भर में 300 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। आजकल श्रुति ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारालाचा के पास 17198.16 फीट (लगभग 5242 मीटर) की ऊंचाई पर 7 मिनट कथक करने को लेकर लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें