फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भला है बुरा है जैसा भी है..मेरा पति मेरा देवता है, 5 महीने की बेटी को लेकर गेट पर बैठी बहू

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
भला है बुरा है जैसा भी है..मेरा पति मेरा देवता है, कहावत को चरितार्थ करती ये महिला अपनी 5 महीने की बेटी को लेकर ससुराल वालों के गेट पर बैठी रही, लेकिन उन्होंने अंदर घुसने नहीं दिया। ताला लगाकर सो गए, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। ईस्ट भाटिया नगर में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया। घटना बुधवार रात की है। महिला सिमरन अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ ससुराल वालों के घर के बाहर बैठ गई। ससुराल वाले घर का अंदर से ताला लगाकर सो गए।
विज्ञापन

3 of 5
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
यह देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर तीन घंटे बाद महिला को उसके मायके भेजा। मामला महिला दिवस के दिन पेश आया। पीड़िता सिमरन का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने घर को अंदर से बंद कर लिया है और घर में घुसने नहीं दे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो सिमरन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

4 of 5
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
सिमरन ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे मायके छोड़ आया था। जब उसने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया, मामला कोर्ट पहुंचा तो उसका पति उसे अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया। लेकिन अब वे उसे लेने नहीं आ रहे थे। उसने पति से बात की तो वे बोले अपने आप आ जाओ। अब ससुराल पहुंची तो घर का ताला लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
सिमरन अपनी छह महीने की बच्ची के साथ घर के बाहर तीन घंटे तक बैठी रही। ससुराल पक्ष ने ताला नहीं खोला। आखिर में पुलिस व अन्य लोगों के समझाने के बाद उठी और अपने मायके लौट गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बात करने से मना कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि महिला को समझाने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें