बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की आईसीयू में दाखिल महिला मरीज से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला सिजेरियन डिलिवरी के बाद आईसीयू में भर्ती थी।
विज्ञापन
आईसीयू में दाखिल प्रसूता से बलात्कार, आरोपी CCTV में कैद
2 of 5
वारदात अलसुबह करीब 3 बजकर 37 मिनट पर हुई। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा कि आरोपी कौन है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईसीयू में दाखिल प्रसूता से बलात्कार, आरोपी CCTV में कैद
3 of 5
जोहरी नगर की एक महिला को शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अस्पताल में दाखिल किया गया था। उसका दोपहर 12.00 बजे सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बाद में, मॉनिटरिंग के लिए उसे आईसीयू में रेफर किया गया।
आईसीयू में दाखिल प्रसूता से बलात्कार, आरोपी CCTV में कैद
4 of 5
हैरानीजनक बात ये है कि अलसुबह अंजान शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया तो अस्पताल में किसी को भी भनक नहीं लगी। महिला ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, ऑपरेशन होने की वजह से वह विरोध नहीं कर पाई।
आईसीयू में दाखिल प्रसूता से बलात्कार, आरोपी CCTV में कैद
5 of 5
आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और दबे पांव निकल गया। घटना के बाद पीड़ित ने नर्स स्टॉफ को घटना की जानकारी दी। बाद में, परिजनों को बताया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पत्नी बताई जा रही है।