फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के अस्पतालों में खून की कमी, आगे बढ़िए और रक्तदान करें

Wed, 14 Jun 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 6
रक्तदान ‌श‌िव‌िर - फोटो : demo pic
गर्मियों के दिनों में अकसर रक्त की कमी पड़ती है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर आफत बन जाती है। कालेजों में छुट्टियां और गर्मियां होने के कारण रक्तदान कैंप कम लगते हैं। इससे अस्पतालों में रक्त की कमी होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रक्तदान करते लोग - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
चंडीगढ़ के अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट 14 जून को रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहे हैं। सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में लगने वाले कैंप में श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर डेन व रेड क्रॉस अहम सहयोग दे रहे हैं। कैंप का समय सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े चार बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
इस मौके पर पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम भी मौजूद रहेगी, जो रक्तदानियों को आर्गन डोनेशन के प्रति जागरूक करेगी और उनसे शपथ पत्र भरवाएंगी। यदि रक्तदान से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहता है तो मोबाइल नंबर 9872832637, 9646300549 और 9316107036 पर कॉल कर सकते हैं।

4 of 6
ब्लड डोनेशन कैंप
डोनेशन करने से पहले करें ये तैयारी
- सुबह पानी जरूर पीएं।
- नाश्ता जरूर करें।
- कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं।
- डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
- 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी सेहतमंद व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
- 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी कैंप में आप कर सकते हैं रक्तदान।
विज्ञापन

5 of 6
ब्लड डोनेशन - फोटो : amar ujala
रक्तदान के लिए समर्पित है श्री शिव कांवड़ महासंघ 
पंचकूला का श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट रक्तदान के लिए पूरी समर्पित है। संस्था ने इस साल 42 कैंप लगाए हैं। डेंगू सीजन में संस्था के सदस्य प्लेटलेट्स डोनेट करते हैं। पिछले साल 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। चंडीगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों में किसी भी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ी है तो श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के भक्त सामने जाते हैं। 1995 से रक्तदान कैंप की शुरुआत करने वाला ट्रस्ट सिर्फ रक्त ही मुहैया नहीं करवाता, बल्कि जगह-जगह जाकर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : File Photo
हर रक्तदानी को किया जाएगा सम्मानित
सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में आयोजित रक्तदान शिविर में हर रक्तदानी को संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पीजीआई और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें