फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे युवराज की शादी में नहीं जाएंगे योगराज?

Tue, 29 Nov 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
युवराज की शादी में नहीं जाएंगे योगराज
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि वह 30 नवंबर को होने वाली अपने बेटे युवी की शादी में नहीं जाएंगे। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह?
विज्ञापन

2 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि वह 30 नवंबर को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में होने वाली अपने बेटे की शादी में नहीं जाएंगे। जी हां आप एकदम सही पढ़ रहें है। योगराज सिंह अपने ही बेटे की शादी में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अल्केमिस्ट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज - फोटो : फाइल फोटो
ये बात पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह 30 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन इस मौके पर उनके पिता युवराज की जिंदगी के सबसे अहम मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगे।

 

4 of 9
युवराज पहुंचे शादी का कार्ड लेकर
शबनम सिंह को तलाक दे चुके योगराज सिंह ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 30 नवंबर को चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाली शादी नें उपस्थित नहीं रहेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 9
योगराज सिंह, युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा कि अपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद न रह पाना उनका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि यह शादी पंजाब के डेरे में आयोजित हो रही है इस कारण मैं वहां मौजूद नहीं हो सकता। 

 
विज्ञापन

6 of 9
योगराज सिंह, युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
योगराज ने आगे कहा कि मैंने युवराज की मां को यह बात पहले ही बता दी थी कि यदि इस शादी में कोई डेरा या धार्मिक गुरु जुड़ेंगे, तो मैं इसमें भाग नहीं लूंगा। क्योंकि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं धार्मिक गुरुओं में नहीं।

 
विज्ञापन

7 of 9
युवराज सिंह - फोटो : instagram
युवी-हेजल की शादी की सिख रीति रिवाजों के अनुसार होने वाली 'आनंद कार्ज' की रस्म फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में संपन्न होगी, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के संत अजीत सिंह हंसाली वाले सहित परिवार तकरीबन 60 नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे।

8 of 9
युवराज सिंह - फोटो : instagram
युवराज और उनकी मां की इन दो डेरों में आस्था है। शादी से पहले भी युवराज कई बार इन जगहों पर जाते रहे हैं। युवराज और हेजल ने अपनी सगाई के बाद भी इन दो डेरों में दर्शन के लिए आए थे।



 
विज्ञापन

9 of 9
युवराज सिंह - फोटो : Social media
हालांकि, योगराज गुरूद्वारे से इतर 29 नवंबर को चंडीगढ़ के होटल ललित आयोजित होने वाली की मेहंदी की रस्म के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शबनम सिंह से तलाक ले चुके योगराज ने कहा, मुझे मेरे बेटे ने पूरे सम्मान के साथ इस शादी का निमंत्रण दिया है और शादी के कार्ड पर मेरा नाम भी छपा है। मेरा बेटा चाहता है कि मैं उसकी शादी में मौजूद रहूं इसलिए मैं मेहंदी की रस्म में जरूर जाउंगा। योगराज शादी से संबंधित लिए गोवा और दिल्ली में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें