फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पुलिसकर्मी ने युवती को पीटने से पहले खुद को क्यों किया घायल

Wed, 21 Dec 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की बर्बरता
एक दिन पहले एक परिवार के चार सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले चार पुलिसकर्मी ही फंस गए हैं। एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों की करतूत सामने आ गई है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है तो विपक्षी दल से लेकर सामाजिक संगठन तक पुलिस के खिलाफ हो गए हैं। सोमवार को सामाजिक संगठनों के लिए पीड़ित परिवार से मिलने गए।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की बर्बरता
 सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को आपात बैठक बुलाई है। वहीं, पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। इसमें पुलिस वालों पर रिश्वत मांगने से लेकर धमकी देने तक का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप है कि पुलिस वाले ने खुद को पिन मारकर घायल किया फिर पुलिस वालों को बुलाकर ढाया जल्म। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की बर्बरता
जानकारी के अनुसार, रेनू मित्तल नाम की युवती ने पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी है। रेनू का आरोप है कि उसके भाई कुलदीप के खिलाफ चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में रविवार को एएसआई सतबीर सिंह कोर्ट का समन लेकर आया था। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी उसके पिता सतीश मित्तल ने पुलिस वाले को बताया था कि कुलदीप उनके परिवार के साथ नहीं रहता

4 of 5
पुलिस की बर्बरता
उनके पिता ने पुलिसकर्मी से कहा था कि वह बेटे को इस बारे में बता देंगे। उन्होंने खुद हस्ताक्षर कर समन लेने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस कर्मी ने पिता से एक हजार रुपये मांगे थे। पिता ने पूछा कि एक हजार किस लिए तो पुलिस कर्मी ने कहा कि चाय-पानी के। पिता ने एक हजार देने से मना किया तो पुलिस कर्मी ने पहले डराया धमकाया फिर गाली गलौच करते हुए कहा कि वह भी जेल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की बर्बरता
इसके बाद उसने अपने हाथ में पिन मारकर खून घायल कर लिया और सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र सिंह, पीसीआर चालक हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और पीसीआर प्रभारी हवलदार दीपक को मौके पर बुला लिया। इन पुलिस कर्मियों ने पहले निर्ममता के साथ पिटाई की बाद में उन्हीं पर हमले का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें