फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

Tue, 30 Jun 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं तो रसोई गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को आप छोड़ भी सकते हैं। उस सब्सिडी का फायदा जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों को होगा। देखिए, तरीका।
विज्ञापन

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

2 of 6
गैस एजेंसी में आपका जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है उससे आपको Give it up लिखकर भेजना होगा। भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता 7738298999 पर, एचपी 9766899899 और इंडेन उपभोक्ता 8130792899 पर मैसेज भेज सकते हैं।
विज्ञापन

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

3 of 6
वहीं इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गैस एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर कस्टमर आईडी (नंबर) डाले और ओके करें। इसके बाद गिव अप का विकल्प आएगा। इन पर ओके कर आप सब्सिडी छोड़ सकते हैं। वहीं आप अपने डीलर से फार्म लेकर उसे एजेंसी में जमा करा सकते हैं।

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

4 of 6
पीएम मोदी की अपील पर चंडीगढ़ में 941 लोगों ने सब्सिडी ‘गिव अप’ यानी छोड़ दी है। पंचकूला में 765, मोहाली में 837 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन कर दिया है। ट्राइसिटी में अभी तक 2543 लोग सब्सिडी लेने से मना कर चुके हैं।
विज्ञापन

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

5 of 6
रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए चंडीगढ़ के 88.95 फीसदी लोगों ने आधार लिंक करवा दिया है। इसके लिए अब केवल दो ही दिन शेष बचे हैं। 30 जून तक जो लोग आधार और बैंक अकाउंट लिंक करवाएंगे उनके ही खाते में सब्सिडी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस पर सब्सिडी लेना छोड़ दीजिए, तरीका हम बताते हैं

6 of 6
चंडीगढ़ में एलपीजी के 2.55 लाख कनेक्शन हैं। सबसे अधिक कनेक्शन इंडेन के करीब 1.73 लाख हैं। वहीं एचपीसीएल के करीब 50 हजार और बीपीसीएल के 32 हजार कस्टमर हैं। इंडेन के सीनियर एरिया मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के बाद एक साल के लिए सब्सिडी छोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें