जिस मां ने जन्म दिया, गोद में खिलाया, उसी ने कंधा देकर बेटे को अंतिम विदाई दी। देखिए, देश के लिए अपनी जान देने वाले एक शहीद की अंतिम यात्रा।
विज्ञापन
2 of 10
शहीद सुखराज को सलामी
- फोटो : अमर उजाला
मातृ भूमि की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद बेटे को आखिरी सलाम किया और कहा कि उसकी कमी हमेशा खलेगी लेकिन शहादत पर गर्व भी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 10
मां स्वर्ण कौर ने ‘स्वर्णिम बेटे’ की अर्थी को दिया कंधा
नगरोटा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सुखराज सिंह का पार्थिव शरीर वीरवार को मोहल्ला मान नगर स्थित उनके घर पहुंचा।
4 of 10
मां स्वर्ण कौर ने ‘स्वर्णिम बेटे’ की अर्थी को दिया कंधा
इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। फौजी जवानों की टुकड़ी ने शहीद सुखराज सिंह को सलामी दी।
विज्ञापन
5 of 10
मां स्वर्ण कौर ने ‘स्वर्णिम बेटे’ की अर्थी को दिया कंधा
सुखराज की मां स्वर्णजीत कौर ने भी बेटे को सेल्यूट कर अर्थी को कंधा दिया। शहीद की पत्नी हरमीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
6 of 10
शहीद सुखराज को सलामी
- फोटो : अमर उजाला
उनके दोनों बच्चों ने जैसे ही पिता को आखिरी सलाम किया, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
7 of 10
शहीद सुखराज को सलामी
- फोटो : अमर उजाला
श्मशानघाट में शहीद सुखराज सिंह के चार साल के बेटे सरगुण सिंह ने पिता की देह को मुखाग्नि दी।
8 of 10
शहीद सुखराज को सलामी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले डीसी गुरदासपुर प्रदीप सभरवाल, लखबीर सिंह लोधीनंगल, लक्ष्मी कांता चावला, कांग्रेसी विधायक अश्वनी सेखड़ी, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुच्चा सिंह लंगाह, सुभाष ओहरी, जगदीश राज साहनी पहुंचे और शहीद सुखराज सिंह को श्रद्धांजलि दी।
9 of 10
मां स्वर्ण कौर ने ‘स्वर्णिम बेटे’ की अर्थी को दिया कंधा
विशेष रूप में पहुंचे कर्नल राजबीर सिंह सोढी ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पंजाब सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है। साथ ही पांच लाख की एक्सग्रेशिया ग्रांट भी दी जाएगी। शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
प्रदीप सभरवाल, डीसी, गुरदासपुर