सुनील जाखड़
- फोटो : ANI
ऐसे कांग्रेस से बढ़ी सुनील जाखड़ की दूरियां
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी के साथ ही समीकरण बदलने लगे थे। पार्टी हाईकमान ने सिद्धू की नाराजगी को अध्यक्ष पद सौंप खत्म कर दिया था। मगर तत्कालीन अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ पार्टी की कलह से नाखुश थे। इस बीच कैप्टन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। कैप्टन के स्थान पर सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सीएम पद की रेस में आ गया था। मगर ऐन वक्त पर पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया था। इसके बाद जाखड़ तत्कालीन चन्नी सरकार को निशाने पर लेते रहे। हालांकि जाखड़ को राहुल गांधी ने डिप्टी सीएम का ऑफर दिया था। मगर उन्होंने इनकार कर दिया था।