गाजीपुर बॉर्डर पर दिखा कुछ ऐसा नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बॉर्डर
उधर, गाजीपुर बॉर्डर में जबरन कंटेनर को हटाकर किसान अक्षरधाम की ओर बढ़ गए हैं। करीब पचास ट्रैक्टर निकलने तक पुलिस ने किसान नेताओं को समझाकर रोक दिया है। रास्ता अब पूरी तरह बंद कर दिया है। किसान मार्च अब फिर से आनंद विहार की तरफ बढ़ रहा है। उधर, अक्षरधाम मंदिर की तरफ गए ट्रैक्टर भी लौट रहे हैं। यूपी के बागपत की तरफ से भी दिल्ली और यूपी गेट के लिए ट्रैक्टर लेकर किसान आ रहे रहे हैं। मुख्य चौराहों पर पुलिस ट्रैक्टरों को निकाल रही है।