सांसद किरण खेर एक बार फिर मीडिया से रू-ब-रू हुईं और एक साल में कराए कार्य गिनाए और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। तस्वीरों में देखिए, पूरी मामला।
विज्ञापन
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
2 of 7
प्रशासन शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट लाने के लिए दस साल से काम कर रहा है। लेकिन सांसद किरण खेर इसके खिलाफ हैं। उनका कहना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट शहर के लिए वित्तीय बोझ बढ़ाएगा और यह व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने मेट्रोपोलिटन काउंसिल, विधानसभा और सरकारी विभागों में जनप्रतिनिधियों के पदों की बहाली को भी सही नहीं बताया। जबकि भाजपा नेता इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
3 of 7
सांसद किरण खेर ने सेक्टर-27 प्रेस क्लब में प्रेस टू मीट प्रोग्राम में कहा है कि 11 लाख की आबादी वाले शहर में मेट्रो बनने से सब कुछ अस्तव्यस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए शहर में अधिक ओवरब्रिज और अंडरपास की जरूरत है। शहर में फिल्म सिटी से ज्यादा फिल्म इंस्टीट्यूट की जरूरत है। भविष्य में वह फिल्म इंस्टीट्यूट को केंद्र सरकार से मंजूर कराने का प्रयास करेंगी।
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
4 of 7
एक ओर हरियाणा और पंजाब चंडीगढ़ पर अपना हक जताते हैं। वहीं सांसद किरण खेर का कहना है कि उनकी पार्टी का स्टैंड है कि शहर को यूटी ही रखना चाहिए। सरकारी कार्यों में पंजाबी भाषा को लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में बहुत सारे लोग हैं, जो अलग-अलग भाषा बोलते हैं।
विज्ञापन
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
5 of 7
हाउसिंग बोर्ड की ओर से 128 फ्लैट्स की लांचिंग के सवाल पर खेर ने कहा कि इनके रेट जायज होने चाहिए। मालूम हो कि हाउसिंग बोर्ड टू बैडरूम वाले फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपये तय कर रहा है। खेर ने कहा कि शहर में जमीन कम है और एक एकड़ जमीन की कीमत 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
6 of 7
किरण खेर ने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि वह शहर में लोगों से नहीं मिलतीं, सरासर गलत है। उनका कहना है कि लोगों को अपने काम के लिए पार्षदों के पास भी जाना चाहिए। उन्होंने इस साल तीन फिल्में रिजेक्ट की हैं। वह सिर्फ इंडियन गोट टैलेंट का शो ही कर रही हैं। वह इतनी व्यस्त हैं कि पिछले साल जो उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं हैं। वह भी उन्होंने सिनेमा जाकर नहीं देखी हैं। चुनाव जीतने के बाद कोई भी अपना व्यवसाय नहीं छोड़ता है, लेकिन उन्होंने छोड़ दिया है। सिर्फ चंडीगढ़ उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो के लिए भी टैंलेंट चाहिए जो कि कांग्रेस नेताओं के पास नहीं है।
किरण खेर ने फिर दिखाया एक साल का 'टेलेंट', तस्वीरें
7 of 7
हाल ही में ‘गे’ के समर्थन में दिए बयान पर सांसद किरण खेर ने कहा है कि जब तक समाज की मानसिकता में बदलाव नहीं होगा तब तक ‘गे’ ही नहीं महिलाओं को भी पूरे अधिकार नहीं मिल पाएंगे। सभी को जीने का अधिकार है। कुछ लोग ‘गे’ के अधिकारों के समर्थन में हैं। जबकि कुछ लोग इसका विरोध करते है।