मोहाली में सनराइजर्स का शिकार करना आसान नहीं होगा, वहीं पंजाब के किंग्स को चारों मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वीरेंद्र सहवाग से खास बातचीत।
विज्ञापन
2 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : IPL official web
आईपीएल लंबा टूर्नामेंट होता है। इसमें हर टीम लगातार एक जैसी परफारमेंस नहीं दे पाती, अप एंड डाउन चलता रहता है। यह कहना है अपने समय के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का जोकि मौजूदा समय में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और टेक्निकल हैंड हैं। पीसीए स्टेडियम मोहाली में टीम के साथ अभ्यास सत्र से पहले पत्रकार वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए सहवाग ने ये सब कहा।
विज्ञापन
3 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : IPL
सहवाग ने कहा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में हमें अगर प्ले ऑफ तक पहुंचना है तो अगले तीन चार मैचों को जीतना होगा। इनके अनुसार आईपीएल में लगातार परफारमेंस देना हर टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। किंग्स इलेवन पंजाब को अगले चार मैच अपने होम ग्राउंड मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेलने हैं। शुक्रवार को टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच खेलना है।
4 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रिटी जिंटा
- फोटो : अमर उजाला
सहवाग ने कहा कि मौजूदा आईपीएल सीजन 10 में हमारी टीम विदेशी बल्लेबाजों के दम पर टिकी है। वहीं टीम में मौजूदा मनन वोहरा और साहा भी हैं, लेकिन उनसे लगातार उम्मीद नहीं की जा सकती। हमें विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अगर हमारी और से गेंदबाजी बेहतर हो जाए तो हम फिर से बाउंस कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
युवाओं में किस तरह से ऊर्जा भरते हैं एक सवाल के जवाब में सहवाग ने कहा एक मेंटर होने के नाते टीम के युवाओं को यही सलाह देता हूं कि किसी की आइकॉन प्लेयर की कापी करने के बजाये हमेशा अपनी शैली पर ध्यान दें। बतौर बल्लेबाज के तौर पर एक बार मैंने भी सचिन जैसे बनना चाहा, लेकिन जल्दी पता चल गया कि सचिन तो सचिन हैं। इसके बाद मैंने अपनी शैली से खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब, आईपीएल
सहवाग ने कहा आईपीएल का यह मौजूदा 10 सीजन है। इन सालों में इसके खेल में बहुत बदलाव आया है। इन सालों में मिलर, मैक्सवेल, डेविड वार्नर और कई अन्य स्टार खिलाड़ी आईपीएल की देन हैं। आईपीएल एक प्लेटफार्म की तरह है। हर युवा भारतीय चाहता है कि वह आईपीएल खेले और इसके जरिए भारतीय टीम में जगह बनाए।
हाशिम अमला की परफारमेंस पर सहवाग ने कहा कि हाशिम अमला एक अनुभवी खिलाड़ी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है वह टेस्ट, टी-20, वनडे खेल चुके हैं। उन्हें बताने की जरूर नहीं कि रन कैसे बनाए जाते हैं।