हमने बेटा खोया है, लेकिन आखिर कब तक माएं अपने बेटों को खोती रहेंगी, अब समय आ गया है कि आतंकियों को सबक सिखाया जाए...
विज्ञापन
2 of 7
Martyr Pragat Singh
ये शब्द हैं एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए सैनिक परगट सिंह की मां के। हरियाणा के करनाल का वीर सपूत सैनिक परगट सिंह का रविवार शाम पैतृक गांव रंबा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
3 of 7
Martyr Pragat Singh
बेटे परगट सिंह की शहादत पर पिता रत्न सिंह और माता सुखविंद्र कौर ने कहा कि उन्हें बेटे पर नाज है कि वह देश के काम आया। बिलखते हुए उन्होंने कहा कि मोदी साहब, देश के जवान किसी भी कीमत पर शहीद नहीं होने चाहिए, मरने चाहिए तो आतंकवादी। हमने बेटा खोया है, लेकिन आखिर कब तक माएं अपने बेटों को खोती रहेंगी, अब समय आ गया है कि आतंकियों को सबक सिखाया जाए।
4 of 7
v
दोनों ने एक सुर में कहा कि देश की सरकार को पाकिस्तान के मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। हम बेटे के बिना सब्र कर लेंगे, लेकिन किसी और का बेटा इस प्रकार न जाए, इसलिए पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाए। पिता रतन सिंह कहते हैं कि हमें तब ठंडक मिलेगी जब मेरे बेटे की मौत के बदले हमारी सरकार पाक के 10 आतंकियों को मार गिराएगी।
विज्ञापन
5 of 7
Martyr Pragat Singh
सरकार एक्शन लेती तो आज मेरे ये हालात नहीं होते : पत्नी
शहीद परगट सिंह की पत्नी रमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत पर रूंदे स्वर में कहा कि उसे पति की बहादुरी व शहादत पर गर्व है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर सरकार कर क्या रही है, हर रोज सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं, हर बार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता है, लेकिन हमारी सरकार क्या कर रही है। अगर सरकार कुछ करती तो आज मेरे ये हालात नहीं होते। आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, ये सिलसिला कब थमेगा।
विज्ञापन
6 of 7
Martyr Pragat Singh
शहीद परगट सिंह के पांच साल के बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर उन्हें मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देखकर सभी की आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी, लेकिन साथ ही पाकिस्तान की नापाक हरकत का गुस्सा भी नजर आ रहा था। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पाक की तमाम नापाक हरकतों पर करारा जवाब देने की मांग भी की।
अंतिम दर्शन के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जा गया गया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, परगट सिंह तेरा नाम रहेगा’ के उद्घोष से गांव गूंज उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण, नेता और अधिकारी मौजूद रहे। जैसे ही शहीद को मुखाग्नि दी गई तो श्मशान घाट और गांव में मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं।