फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

Tue, 14 Jul 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बेटियों के कांटेस्ट 'सेल्फी विद डॉटर' ने 16 साल से बिछड़े लाल जाहिद पाशा को उसके परिवार से मिला दिया। कहानी बिल्कुल फिल्मी है। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

2 of 6
जाहिद पाशा को 16 साल पहले 10 साल की उम्र में यूपी के सहारनपुर स्थित मदरसे से किडनेप कर कर्नाटक के तुमकुर स्टेशन पर छोड़ दिया गया। जाहिद ने बताया कि एक साथी छात्र के द्वारा तुमकुर में छोड़ने के बाद उसने एक मस्जिद में शरण ली। जहां से केबल ऑपरेटर फारुख पाशा उसे अपने घर ले आए।
विज्ञापन

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

3 of 6
जाहिद ने पाशा के अस्सिटेंट के तौर पर काम किया और तुमकुर की एक लड़की से शादी भी की जिससे उनके दो बेटे हैं। जाहिद आज बेंगलोर से 70 किलोमीटर दूर तुमकुर में रह रहे हैं। 'मैं अपने माता-पिता से मिलने के लिए उत्सुक हूं'। जाहिद ने कहा कि 17 जुलाई को उसके घर पहुंचने की संभावना है।

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

4 of 6
जाहिद ने बताया कि हरियाणा के मेवात जिले में उसका परिवार रहता था, उसे बस इतना याद था। 'सेल्फी विद डॉटर' के माध्यम से जींद के बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जगलान का शुर्किया अदा करते हैं, जिन्होंने उसके परिवार को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

5 of 6
जाहिद कहते हैं कि घर पहुंचने की लंबी यात्रा तब शुरू हुई जब अचानक नेट पर उन्होंने जगलान का नंबर देख उन्हें कॉल किया। बदले में जगलान ने मेवात और जींद की पुलिस से संपर्क किया। जाहिद को सिर्फ दो ही नाम याद थे एक अपने पिता का 'अकबर' और एक अपने गांव का 'सुनेदा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटियों' ने मिलाया 16 साल से बिछड़ा लाल, देखिए कैसे?

6 of 6
जगलान ने नेट पर गांवों और उनके सरपंचों की एक लिस्ट देखी और सुनहरा के पूर्व सरपंच से संपर्क किया जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अकबर हुसैन का बेटा कई सालों से गायब था। बस फिर क्या था? जगलान ने अकबर हुसैन से मिल उनके खोए बेटे के बारे में बताया। परिवार मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें