केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को पूरा देश जुटा है, लेकिन ये लड़के और लड़कियां वहां फंसे लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। इन्होंने वो कर दिखाया, जो कोई और न कर पाया।
विज्ञापन
2 of 8
kerala flood
- फोटो : pti
ये हैं खालसा एड संस्था के वॉलंटियर्स, जो केरल के लोगों की मदद के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लोग इस संस्था से स्वयं ही जुड़ रहे हैं। गौर रहे कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मिल रहे लोगों के सहयोग से सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल राहत सामग्री से भर गया है। दानी सज्जन अपने घरों से सामान लाकर यहां पुण्य के भागीदार बन रहे हैं। खालसा एड इंडिया के ट्राई सिटी संयोजक और पेशे से चार्टड अकाउंटेंट अमनजोत सिंह की निगरानी में काम चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
Kerala Flood
चंडीगढ़ में खालसा एड के 25 वालंटियर हैं। खालसा एड के लोग जहां पर कोई भी आपदा आती है, जिसमें प्राकृतिक आपदा, युद्ध के एरिया में मानवता की रक्षा के लिए राहत पहुंचाने का काम करते हैं। चंडीगढ़ में इसका कोई ऑफिस तो नहीं है केवल वालंटियर हैं। परमवीर सिंह जो पंजाब यूनिवर्सिटी के गुरु नानक सिख स्टडी में पीएचडी कर रहे हैं वे 20 अगस्त को केरल के लिए रवाना हो गए हैं। राहत सामग्री में वैसी चीजें शामिल की गई हैं जो केरल के लोगों की पसंद की चीजें हैं।
4 of 8
kerala Flood
लवप्रीत कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की पब्लिक एड से एमए कर रही हैं। केरल में आई बाढ़ में खालसा एड के आह्वान पर यूनिवर्सिटी के 21 विभागों में अकेले जाकर मदद की अपील की फिर क्या था लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए चले आए। हर डिपार्टमेंट से विद्यार्थियों ने मदद की है। उनके अनुसार एक हैंडमेड नोटिस 23 अगस्त को तैयार किया और फिर मदद को हाथ बढ़े और बढ़ते ही चले गए। वे सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में राहत सामग्री की सेग्रीगेशन में लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Kerala Flood
मन्नत राज कौर बताती हैं कि वे सीए की छात्रा हैं। अभी पूरी तरह से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए काम कर रही हैं। काम करते हुए बहुत ही शांति मिल रही है। खालास एड मानवता की सेवा में लगा हुआ है। हम सभी को इस काम में हाथ बंटाना चाहिए। केरल में ऐसी आपदा कभी नहीं आई। सभी को उनकी सेवा में जुट जाना चाहिए। नवजोत सिंह बीए सेकेंड ईयर एसडी कॉलेज सेक्टर-32 के छात्र हैं। उनका कहना है कि वे तीन दिन से राहत सामग्री को अलग करने के काम में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रभावितों तक सही राशन पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
6 of 8
Kerala Flood
तेजवीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ के स्टूडेंट हैं और वह आजकल छुट्टी पर आए हैं। जब पता चला कि केरल के लोगों के लिए राहत सामग्री जमा की जा रही है तो वे भी इस अभियान में जुड़ गए। पिछले तीन दिन से इस नेक काम में लगे हुए हैं। करकीरत सिंह का कहना है कि वे अपना काम करते हैं। काम छोड़कर इस सेवा में जुट गए हैं। पिछले तीन दिन वह केरल के आपदा प्रभावितों की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। पूष्पिंदर सिंह एसी सर्विस का काम करते हैं। उन्हें जब पता चला कि केरल के लोगों के लिए राहत सामग्री एकत्र हो रहा है तो वे खुद भी राहत सामग्री लेकर गए और स्वयं भी वहां पर राहत सामग्री का सेग्रीगेशन के काम में जुट गए।
विज्ञापन
7 of 8
Kerala Flood
कुलजिंदर सिंह करनाल के गांव सलारपुरा से चंडीगढ़ में कोचिंग लेने के लिए आए हैं। वे पीजी में रहते हैं। जब उन्हें पता चला कि सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में केरल बाढ़ पीडितों के लिए सामान आ गया है तो वह उसकी छंटाई करने के लिए यहां आ गए। मनिंदर सिंह टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करते हैं। इन्हें पता चला तो वह समय निकाल कर राहत सामग्री की छंटाई में जुट गए। गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल सामान से भरा पड़ा है। इसकी छंटाई युद्ध स्तर पर जारी है। हरराज सिंह की ट्रेवल एजेंसी है। उनका मानना है कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। विद्यार्थियों और अन्य बड़े लोगों को इस काम जुड़ते देख वह काफी खुश हैं।
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रक सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। केरल के सीएम ऑफिस से छह जगहों पर काम करने के लिए जगह दी गई है। इसमें घर बनाने के अलावा लंगर लगाने, मेडिकल सुविधा देने, पानी को शुद्ध करने का काम भी है। कुएं का पानी गंदा हो गया है। मलेरिया फैल रहा है। इसके लिए हमारे वालंटियर वहां पर काम कर रहे हैं। खालसा एड इंडिया के हेड ऑफिस से हमें सामान की लिस्ट भेजी गई थी। इसमें केरल के लोगों के पसंद की चीजें जिसमें चावल, दालें, बेडशीट, मच्छरदानी, सेनेटरी पैड, एंटी बैक्ट्रियल शॉप, चप्पलें, तिरपाल, टूथ ब्रश, पेस्ट, नमक, चाकू, बच्चों के लिए दूध और डायपर्स शामिल हैं। गुरुद्वारा कमेटियों के अलावा शहर के अन्य लोग और एनजीओ पूरी तरह से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अमनजोत सिंह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। - अमनजोत सिंह, कन्वीनर खालसा एड इंडिया के ट्राइसिटी कन्वीनर