फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE छोड़ नए अखाड़े में उतर सकते है द ग्रेट खली, रखी शर्त

Thu, 19 May 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले द ग्रेट खली नए अखाड़े में उतरने का मन बना सकते हैं। शर्त उन्होंने रख दी है।
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
नया अखाड़ा विधानसभा चुनाव का चुनावी मैदान है। पंजाब में विधानसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए हर राजनीतिक पार्टी प्रदेश के सेलीब्रेटीज को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिन एक पार्टी खली से मिलने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
बीते दिन इंसाफ टीम के बैंस भाइयों ने ग्रेट खली के साथ मुलाकात की और उन्हें इंसाफ टीम के साथ जुड़ने का ऑफर दिया। ग्रेट खली की रेसलिंग एकेडमी में पहुंचे बैंस बंधुओं ने खली को उनके नशे के खिलाफ चलाए अभियान में शामिल होने की बात कही।

 

4 of 5
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
खली ने कहा कि वे खिलाड़ी हैं, राजनीति से उनका दूर दूर का नाता नहीं है। हालांकि वे ये कहने से भी नहीं चूके कि अगर मैं आपकी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और जीत गया तो मुझे खेलमंत्री बनाने का आश्वासन दें तो जरूर मैं आपकी पार्टी ज्वाइन करने की सोचूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
विधायक सिमरजीत सिंह और बलविंदर सिंह बैंस ने खली के साथ चाय पी और राजनीति पर चर्चा की। खली को उन्होंने जालंधर के किसी भी हलके से चुनाव लड़ने का ऑफर भी दिया। खली ने स्पष्ट तो नहीं किया, लेकिन अंदेशा जरूर जता दिया है कि वे राजनीति में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें