मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डेरा बाबा जैमल सिंह में विश्व का सबसे बड़ा 19.5 मेगावाट की क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। करीब 82 एकड़ में फैले इस प्लांट पर कुल लागत 139 करोड़ रुपये आई है। इसकी स्थापना राधा स्वामी सत्संग ब्यास एजुकेशनल एंड एनवायरमेंट सोसाइटी ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी की तकनीकी सहायता से की है।
विज्ञापन
2 of 5
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम
- फोटो : amar ujala
बादल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सौर ऊर्जा के उत्पादन में पंजाब का अहम योगदान है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने री-इनवेस्ट-2015 के दौरान सौर ऊर्जा में वृद्धि करने पर पंजाब को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अवार्ड से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
3 of 5
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम
- फोटो : amar ujala
गैर परंपरागत ऊर्जा मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने डेरा बाबा जैमल सिंह के मुखी गुरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी ओर से डेरे में विश्व का सबसे बड़ा प्लांट स्थापित होने से प्रकृति से संतुलित जीवन जीने की राह दिखाई गई है। उनके प्रयास से प्रदेश विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आया है। इस प्लांट के सफल होने से पंजाब में अन्य जगहों पर प्लांट लगाने का रास्ता खुलेगा।
4 of 5
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम
- फोटो : amar ujala
हरित क्रांत का जन्मदाता पंजाब अब सौर ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करेगा। आने वाले 25 सालों में चार लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड कम पैदा होगी जो दो लाख पौधे लगाने के बराबर है। उक्त प्लांट से आठ हजार घरों को बिजली सप्लाई होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक गैर रिवायती ऊर्जा संसाधनों से 4 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। यह प्रोजेक्ट अन्य राज्यों में भी प्लांट लगाने को उत्साहित करेगा।
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि 2012 तक पंजाब में गैर रिवायती संसाधनों से सिर्फ 9 मेगावाट उत्पादन होता था जो अब 470 मेगावाट पहुंच गया है। इस वर्ष के अंत तक 1080 मेगावाट का लक्ष्य है। इसमें जहां निवेश 82 करोड़ था अब आठ हजार करोड़ रुपये हो गया है। मौके पर सीपीएस मंजीत सिंह मियाविंड, विधायक बलजीत सिंह जलाल उसमा, जैनको के चेयरमैन जगतार सिंह राजेआना, पेडा के अधिकारी अमरपाल सिंह, डीसी वरुण रुजम उपस्थित थे।