फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब दौरे पर केजरीवाल के सख्त बोल, 'मालेरकोटला बेअदबी' पर दिखाए तेवर

Tue, 05 Jul 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
'आप' के केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दूसरे दिन लगातार अकाली और भाजपा गठबंधन पर हमला जारी रखा,  कुरान बेअदबी पर उन्होंने दिखाए तेवर। दरअसल पंजाब दौरे के दूसरे दिन गुरदासपुर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अकाली-भाजपा गठजोड़ पर सांप्रदायिक राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा है कि केवल आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका सांप्रदायिक एकता में विश्वास है और आम आदमी पार्टी ने सांप्रदायिक ताकतों को गंभीर चुनौती दी है। वह यहां पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फ्रंट के एक समारोह में बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी न सांप्रदायिक ताकतों को एक गंभीर चुनौती दी है, इसी लिए अकाली और भाजपा का पूरा जोर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने पर है। उन्होंने यह बात बीते दिनों मालेरकोटला में घटी कुरान शरीफ की बेअदबी की घटना के संदर्भ में कही।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
केजरीवाल ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक को फंसाने की गहरी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी  किसी भी पवित्र धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को बेनकाब करेगी। केजरीवाल ने कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए अकालियों ने पवित्र कुरान शरीफ को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति खेलने के लिए नहीं, बल्कि पूरे राजनैतिक ढांचे को बदलने के लिए आई है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ज्यादातर उड़ानें ही भरते रहे हैं और जब भी कभी वह भारत में होते हैं, तो वह कोई विकास कार्य करने की जगह दिल्ली सरकार के कामकाज में विघ्न डालने के लिए योजना बनाते रहते हैं।

4 of 5
पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले तो आम लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए। बाद में उन्ही वायदों को चुनावी जुमला इकरार दे दिया। आम आदमी पार्टी जनता के साथ किए अपने सभी वायदे पूरे करने में यकीन रखती है और दिल्ली की मिशाल सब के सामने है। केजरीवाल ने कहा, इस समय पंजाब के कोने-कोने में नशा सरेआम सप्लाई हो रहे हैं, क्योंकि इस धंधे को राजनैतिक सरपरस्ती हासिल है और नशों के सप्लायरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पुलिस भी केवल नशा करने वाले लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ऐसे सभी झूठे केस वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
केजरीवाल ने मजीठिया संबंधी अपना बयान दोहराते हुए कहा कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि एक बार सत्ता पर काबिज होने के बाद हम मजीठिया को जेल भेजेंगे केजरीवाल ने कहा की पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी का मुकाबला अकाली, भाजपा और कांग्रेस के साथ होगा, क्योंकि कांग्रेस यह चुनाव गुप्त समझौते के अधीन लड़ेगी। इससे पहले अमृतसर से गुरदासपुर जाते हुए केजरीवाल ने डेरा बाबा नानक में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में माथा टेका। समारोह को पार्टी के राज्य कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान और सीनियर नेता गुरप्रीत घुगी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें