फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार रहे विधायक, कोठी आलीशान, पर फुटपाथ पर कैसे पहुंचा परिवार?

Mon, 04 Jul 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में पूर्व विधायक के घर पर कब्जा, सड़क पर आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
दो बार पूरे 5 साल अपने इलाके में विधायक रह चुके एक शख्स का परिवार अब सड़क पर है। फुटपाथ पर उनकी पत्नी खानी बनाती है। देखिए, ये रिपोर्ट।

विज्ञापन

2 of 5
पंजाब में पूर्व विधायक के घर पर कब्जा, सड़क पर आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
ये पूर्व विधायक हैं शिंगारा राम साहूंग्रा। 1992 में पंजाब के होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा सीट पर BSP के टिकट पर विधायक बने थे। इसी साल इन्होंने गढ़शंकर में इरिगेशन विभाग की एक कोठी पर कब्जा कर अपना ठिकाना बना लिया।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब में पूर्व विधायक के घर पर कब्जा, सड़क पर आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
1997 में हुए अगले विधानसभा चुनाव में भी शिंगारा राम बसपा की टिकट पर गढ़शंकर विधानसभा सीट से जीत गए थे। वह अब बसपा छोड़ चुके है, बीते कई वर्षों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। कोठी पर कब्जा छोड़ने के लिए इन्हें काफी नोटिस मिले।

4 of 5
पंजाब में पूर्व विधायक के घर पर कब्जा, सड़क पर आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक शिंगारा सिंह ने किसी नोटिस की परवाह नहीं की तो हाल ही में प्रशासन ने उनका सामान बाहर फेंक कर कोठी खाली करवा ली। एसडीएम अमरजीत सिंह के नेतृत्व में इरिगेशन विभाग के इंजीनियर विजय कुमार, डीएसपी रणजीत सिंह ने भारी पुलिस फ़ोर्स ने सामान उठा कर बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब में पूर्व विधायक के घर पर कब्जा, सड़क पर आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
साहूंग्रा ने बताया कि पूर्व विधायक होने के नाते 20 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलती है। उसी में से मैं अपने लिए किराए के घर की तलाश कर रहा हूं, लेकिन जब तक घर नहीं मिल जाता तब तक मैं खुले आसमान के नीचे ही रहूंगा। विधायक की पत्नी भी सड़क पर ही रोटी बना रही हैं और अब यहीं उनका किचन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें