फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बार का करवाचौथ होगा खास, देखिए महिलाओं की तैयारियां

Tue, 18 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ को लेकर बाजारों में खूब रौनक लगी है। इस बार यह त्यौहार बेहद खास होगा। तस्वीरों में देखिए महिलाओं की तैयारियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
बाजारों में हर जगह स्टॉल लगे हुए हैं जहां पर महिलाएं रंग बिरंगी चूड़ियां लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं इस त्योहार पर मेहंदी लगाने वालों की भी खूब डिमांड बढ़ी हुई हैं। मेहंदी लगवाने के बाद महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगे सुंदर हाथों को सेल्फी में कैच करती दिखाई दीं। कुछ ने तो उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
सबसे ज्यादा महिलाएं मेहंदी के स्टॉल पर ही दिखाई दे रही थी। कहीं फुल हाथ तो कहीं हाफ हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए वे कई घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करतीं दिखाई दी। कई महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी के साथ अपने पतियों के नाम के पहले अक्षर को लिखने के लिए जोर दे रही थी। 

4 of 7
करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक - फोटो : अमर उजाला
घंटों लाइन में लगने और इंतजार के बाद जब हाथों पर मेहंदी लगी तो इनके चेहरों पर इसकी खुशी साफ-साफ झलक रही थी। शहर की मार्केट में महिलाओं के साथ-साथ कुवारीं लड़कियों में भी मेहंदी लगवाने की होड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

5 of 7
करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
करवाचौथ के लिए सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में चल रहे राजस्थान फेयर में विनोद के स्टॉल पर कोलकाता से डिजाइन किए गए स्पेशल करवे मिल रहे है। हाथों से डेकोरेट किए गए इन करवों की कीमत 50 से 150 रुपये तक की है। इसके अलावा सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में छोटे सिंपल करवे 30 रुपये में मिल रहे हैं। जबकि, बड़े करवे 50 रुपये में। 
विज्ञापन

6 of 7
करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
सेक्टर-19 की मार्केट में सिंगल फुल हाथ 200 रुपये, फुल हाथ प्लस हाफ आर्म 350 और पैरों पर 200 रुपये में वहीं सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में थाली 300 रुपये से 1000 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
शास्त्री मार्केट में मेहंदी लगाने वाले मनोज ने मेहंदी के डिजाइन के  बारे में बात करते हुए बताया कि इस बार राजस्थानी डिजाइन की ज्यादा मांग की जा रही है। इसके अलावा पाकिस्तानी डिजाइन भी मार्केट में अब काफी चल रहा है। ट्रेडिशनल मेहंदी 2100 से लेकर 3100 रुपये तक में लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें