'चिट्टा रावण' की आग में पूरा पंजाब जल रहा है। जगह-जगह नारे लग रहें है और पुतले जलाए जा रहे है, ऐसे में सियासत चरम पर है। देखिए पूरे पंजाब में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
'चिट्टा रावण' की आग में जल रहा है पंजाब
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के आह्वान पर सोमवार को सुजानपुर में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर लगाकर चिट्टा रावण का दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिंथेटिक ड्रग और शराब माफिया राज्य के नौजवानों को तबाह कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया सरकार ने प्रदेश के घर-घर में चिट्टा पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
'चिट्टा रावण' की आग में जल रहा है पंजाब
पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेसियों ने हलका दिड़बा के गांव सफीपुर में चिट्टे रावण का पुतला जलाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि पांच दरियाओं की धरती पंजाब में अब मौजूदा समय छठा दरिया नशे का बह रहा है जिसमें पंजाब की नौजवान पीढ़ी डूबती जा रही है। इसके लिए पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार जिम्मेवार है।
4 of 8
'चिट्टा रावण' की आग में जल रहा है पंजाब
कांग्रेस के वर्करों ने स्थानीय नेहरू चौंक में चिट्टे रावण का पूतला फूंका। समूह कांग्रेसियों ने नशे के खिलाफ धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर संबोधित करते विधानसभा क्षेत्र भदौड के कांग्रेसी विधायक मुहंमद सदीक नेकहा कि राज्य के नौजवानों को नशे की लत लगाने की जिम्मेंवार सत्ता पर विराजमान वह लोग हैं, जो सत्ता के नशे में मानवता की भूलकर पैसे कमाने की हौड में नशे का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
'चिट्टा रावण' की आग में जल रहा है पंजाब
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधान अनिल विज की अगुवाई में सोमवार को मिशन चौक पर सीएम व डिप्टी सीएम की फोटो लगाकर चिट्टा रावण फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में नशे को इस कदर बढ़ावा मिला है कि आज राज्य की नौजवान पीढ़ी इसकी दलदल में धंस चुकी है। इसकी पूरी जिम्मेदार मौजूदा राज्य सरकार है।
विज्ञापन
6 of 8
'चिट्टा रावण' की आग में जल रहा है पंजाब
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के आह्वान पर सोमवार को बस स्टैंड दीनानगर में चिट्टा रावण का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा सरकार चिट्टे का कारोबार करने वालों पर नकेल डालने में असफल साबित हुई है। पंजाब का युवा वर्ग नशे का आदी हो चुका है।
विज्ञापन
7 of 8
'चिट्टे' के रावण पर भिड़े कांग्रेसी और अकाली
क्या है चिट्टा रावण जलाने का मामला
पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और विपक्ष कांग्रेस के सदस्यों के बीच बीते सोमवार को जमकर हिंसक संघर्ष हुआ था । इसमें करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस अनुसार इन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सफेद रावण के पुतले को जलाने को लेकर झड़प हुई थी। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब कांग्रेस ने रावण का सफेद पुतला पंजाब में मादक पदार्थों के व्यापार के विरोध में प्रदर्शन स्वरूप जलाने के लिए तैयार किया।
इस पुतले के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमत्री सुखबीर सिंह बादल की तस्वीरें भी जलाए जाने की तैयारी थी। पारंपरिक रूप से रावण का पुतला काले रंग में होता है। इस खूनी संघर्ष में कांग्रेस के कम से कम 12 कार्यकर्ता इस झड़प में घायल हो गए थे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी और रविंद्र गिल इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।