कभी एक पीसीओ पर काम करने वाला कपिल शर्मा आज लोगों को हंसा हंसाकर लोट पोट कर देता है। जानिए आखिर कप्पू कैसे बना 'कॉमेडी का किंग'?
विज्ञापन
2 of 15
कपिल
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो तो सुपरहिट रहता ही है, लेकिन पिछले काफी समय से वो और उनका शो विवादों में है। इसका कारण है सुनील ग्रोवर के साथ उनका झगड़ा और उसके बाद कई कलाकारों का शो छोड़ देना। ऐसा होने के बाद उनके शो की टीआरपी थोड़ा गिर गई है। उसके बावजूद कपिल शर्मा को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 15
kapil sharma
यह दूसरी बार हैं जब कपिल को यह अवार्ड मिल रहा है। इससे पहले उन्हें साल 2014 में इस अवार्ड से नवाज़ा गया था। 2014 में जब कपिल को यह अवार्ड दिया गया था, वो सही समय पर अवार्ड सेरेमनी में नहीं पहुंचे थे। जब वो पहुंचे तब तक पूरा समारोह खत्म हो चुका था। कपिल को अपनी ट्रॉफी स्टेज कोऑर्डिनेटर से लेनी पड़ी थी।
4 of 15
कपिल शर्मा
ऐसे बने कॉमेडी किंगः कपिल शर्मा को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राज शांडिल्य का बहुत बड़ा रोल रहा है। राज कॉमेडी सरकस के लीड राइटर रह चुके हैं। राज ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के डायलॉग भी लिखे हैं। राज कहते हैं कि कपिल काफी इमोशनल इंसान हैं। वे फर्श से अर्श तक पहुंचे और इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।
विज्ञापन
5 of 15
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को अमृतसर में हुआ था। अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी। कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
6 of 15
कपिल शर्मा
कपिल की मां जनक रानी बताती हैं कि कपिल ने अमृतसर में एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। पढ़ाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने हिंदू सभा स्कूल में की। थिएटर से जुड़े कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2004 में पिता के निधन के बाद कपिल ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन
7 of 15
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने एमएच 1 के कॉमेडी शो हंसदे हंसांदे रओ से शुरूआत की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज के रूप में मिला। यह उनका नौवां रियलिटी टेलीविजन शो था, जो उन्होंने जीता। कपिल ने इसके सीजन 3 के लिए पहला ऑडिशन अमृतसर में दिया था, लेकिन रिजेक्ट हो गए। वे फिर ऑडिशन देने के लिए दिल्ली गए, जहां वे सेलेक्ट हो गए।
8 of 15
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
2007 में विजेता बने जिसमें उन्होंने 10 लाख रूपए प्राइज मनी के रूप में जीते। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सर्कस में हिस्सा लिया। 2013 में शर्मा ने अपने बैनर के9 प्रोडक्शन तले अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लांच किया। कॉमेडी नाइट्स का कांसेप्ट ब्रिटिश शो द कुमारस् एट नंबर 42 से लिया गया। कपिल ने उस्तादों का उस्ताद में भी हिस्सा लिया था।
9 of 15
कपिल शर्मा
- फोटो : SELF
कपिल शर्मा ने झलक दिखला जा का छठा सीजन भी होस्ट किया और बीच बीच में बिग बॉस में भी वे दिखाई दिए। उन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां को भी होस्ट किया। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली इलेक्शन कमीशन द्वारा ब्रैंड एंबेस्डर भी घोषित गया। उन्हें अपना डेब्यू यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर के साथ करना था लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से किनारे हो गए।
10 of 15
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
17 अगस्त को भारतीय टेलीविजन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 8 के ओपनिंग एपिसोड में वे गेस्ट की भूमिका में नजर आए। कपिल शर्मा स्टैंड अप कॉमेडियन, अभिनेता, टीवी एंकर और गायक हैं। द ग्र्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज 3, स्टार या रॉकस्टार, कॉमेडी सर्कस, झलक दिखला जा 6, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल उनके प्रमुख शोज हैं।
11 of 15
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल ने अब्बास मस्तान की फिल्म किस किसको प्यार करूं के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। कपिल ने 2013 में पहली बार फोब्र्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह बनाई और इसमें उन्हें 93वां स्थान मिला और 2014 में वह 33वें स्थान आ गए। कपिल को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया गया।
12 of 15
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल इस समय कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा अगले साल 18 जनवरी को जालंधर की भवनीत चतरथ उर्फ गिन्नी के हो जाएंगे। खुद कपिल ने बताया कि उन्हें अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'फिरंगी' को इस साल पूरा करना है। आजकल वे इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।
13 of 15
कॉमेडियन कपिल शर्मा
गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। कॉलेज की पढ़ाई एचएमवी और फिर डेविएट से एमबीए फाइनांस किया है। सबसे पहले गिन्नी व कपिल एक साथ हंस बलिए के माध्यम से सबके सामने आए थे। दोनों के बीच का रिलेशन 2013 में जगजाहिर हो गया था। अभी गिन्नी जालंधर के हरदेव नगर में रह रही हैं।
14 of 15
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर एपीजे कॉलेज में हुई थी। जहां दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है, जो परिवार को काफी पसंद है।
कपिल के भाई अशोक शर्मा व भाभी मुस्कान शर्मा ने बताया कि कपिल इन दिनों फिल्म फिरंगी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आस्ट्रेलिया से वापस लौटे और सुबह ही उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो को पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरी बैटर हाफ हैं, सच तो यह है कि वह मुझे पूरा करती हैं। गिन्नी मैं तुम्हें प्यार करता हूं। मेरी जिंदगी में इनका स्वागत है। मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं।