फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजकल इस शख्स के साथ घूम रही कपिल शर्मा की 'बीवी', देखिए दिलकश अदाएं

Fri, 04 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की 'बीवी' आजकल एक नए शख्स के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनका अंदाज भी कुछ बदला बदला सा है, यकीं नहीं आता तो देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
दरअसल, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से जुड़ी सुमोना चक्रवर्ती अपने नए सीरियल 'देव' की प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वे सीरियल की स्टार कास्ट के साथ अमर उजाला के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पहुंची। यहां उनके साथ आशीष चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान सुमोना ने जहां सीरियल के बारे में बात की, वहीं कपिल शर्मा को लेकर पूछे गए सवालों के भी जबरदस्त जवाब दिए।
विज्ञापन

3 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना ने बताया कि कपिल शर्मा और देव (आशीष चौधरी) के साथ काम करने का मजा अलग-अलग है। एक ओर कपिल का शो कॉमेडी से भरा है तो दूसरी ओर देव एक सस्पेंस थ्रिलर है। इन दोनों की यूएसपी भी अलग अलग है। उन्होंने कहा कि देव में मीरा की भूमिका निभाना और कपिल शर्मा शो में सरला का किरदान निभाने में काफी अंतर है। कपिल शर्मा शो में कॉमेडी और इस शो में संजीदा भूमिका है।

4 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना ने कहा कि कपिल शर्मा का स्वास्थ्य अब ठीक है। वे डिप्रेशन में नहीं है, बेवजह अफवाह उड़ाई जा रही है। हाल ही में मैंने कपिल के साथ शूटिंग की है। मैंने खुद को रिफ्रेश करने के लिए थोड़े दिनों का ब्रेक लिया था। पर अब मैं लौट आई हूं, मैंने शो नहीं छोड़ा था और न ही छोडूंगी। शो भी बंद नहीं होगा, वो जैसे चलता था वैसे ही चलता रहेगा, किसकी जिंदगी में उतार चढ़ाव नहीं आते।
विज्ञापन

5 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
डबल धमाल फेम एक्टर आशीष चौधरी कहते हैं कि अगर आप सोचते हैं कि एक्टिंग से पैसा कमाया जा सकता है तो ऐसा नहीं है। बॉलीवुड या एक्टिंग तो समर्पण है। इसमें जितना ग्लैमर है उतनी ही ज्यादा मेहनत है। वर्ल्ड डिजनी के होस्ट के बाद खतरों का खिलाड़ी और उसके बाद डबल धमाल मचाने के बाद अब मैं एक नए रंग जासूस के रूप छोटी स्क्रीन पर दिखाई दूंगा। इस भूमिका को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं।
विज्ञापन

6 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
आशीष ने कहा कि अब तक उन्होंने कामेडी फिल्में की हैं। लेकिन इस भूमिका को मिलने के बाद शॉरलॉक होम्स को काफी पढ़ा। उन्होंने बताया कि इंडियन जासूसी सीरियल में उनको करमचंद काफी अच्छा लगा। लेकिन देव एक अलग प्रकार का धारावाहिक है। जिसकी कहानी में महिलाओं के साथ हुईं घटनाओं को भी लिया गया है। आशीष ने बताया कि उनको लिखना भी काफी पसंद है।
विज्ञापन

7 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
आशीष ने कहा कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की तो उसके साथ ही बिजनेस भी किया, अभी भी उनके बिजनेस हैं। एक्टिंग तो उनका शौक है। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय प्रोडक्शन का काम भी करते रहे और एड भी तैयार किए। आशीष ने बताया कि वह एक मासूम नाम से एनजीओ भी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल के माध्यम से लोगों से जुड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
सुमोना चक्रवर्ती
देव सीरियल से पूजा बनर्जी छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। महक देव आनंद की पत्नी है जो देव के व्यक्तित्व के अलग पहलू को दिखाने के लिए उसकी गंभीर एवं डार्क छवि को तोड़ेंगी। देव आनंद की टीम में शामिल होने के बारे में पूजा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से टेलीविजन से दूर रहना कोई सोच समझ कर लिया का निर्णय नहीं था। दरअसल मैं बांग्ला फिल्मों में बहुत व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें