कपिल शर्मा शो के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन कपिल ने सिद्धू नहीं बल्कि इस नेता के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
2 of 7
Punjab Election
- फोटो : File Photo
इस बार पंजाब में चुनाव काफी दिलचस्प हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी भी सत्ता में आने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इस बार कांग्रेस, अकाली और आप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं जिस वजह से कांग्रेस की पंजाब में पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
कपिल शर्मा के शो में सिद्धू पति-पत्नी
इन सभी के बीच सिद्धू के बेहद करीबी और खास माने जाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह की बजाए आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी(वड़ैच) के लिए वोट की अपील करके सबको हैरत में डाल दिया है।
4 of 7
कपिल शर्मा
दरअसल 'आप' की तरफ से यू-ट्यूब पर 31 जनवरी को एक वीडियो डाली गई है जिसमें कपिल अपील कर रहे हैं कि मेरा किसी भी पार्टी से कोई पसर्नल प्रॉब्लम नहीं है लेकिन फिर भी अपील करूंगा कि सभी अच्छे उम्मीदवार को वोट दे जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे।
विज्ञापन
5 of 7
kapil sharma
कपिल ने गुरप्रीत घुग्गी का नाम लेते हुए कहा कि वे मेेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि अच्छे इंसान को ही वोट दें, जो आपके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करे और जनता के लिए काम करे।
विज्ञापन
6 of 7
kapil sharma
हालांकि कपिल ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि गुरप्रीत को ही वोट डालें लेकिन यह साफ था कि वे उन्हीं के लिए प्रचार कर रहे थे। वहीं कपिल की इस वीडियो के सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वे अपने करीबी सिद्धू से नाराज हैं जो उनके लिए प्रचार नहीं किया।
वहीं दूसरी तरफ कपिल ने भाजपा का नाम भी नहीं लिया इस पर माना जा रहा है कि पिछले साल सरकार के साथ उनके जमीन को लेकर मनमुटाव हो गए थे और कपिल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंधी शिकायत भी की थी। इसलिए कपिल ने भाजपा से दूरी बनाई हुई है लेकिन सिद्धू के साथ उनकी नाराजगी समझ से परे है।