जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने जिस 10वीं की छात्रा को डिबेट के लिए ललकारा, वह छात्रा पहले से कन्हैया को दो बार ललकार चुकी है। देखिए, क्यों?
विज्ञापन
2 of 8
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
10वीं क्लास में पढ़ने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल इससे पहले भी कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जाह्नवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कन्हैया के भाषणों की निंदा करते हुए कहा है कि वह किसी भी समय कन्हैया कुमार से इस विषय पर वाद-विवाद करने के लिए तैयार हैं। कन्हैया जी ने पीएम मोदी के लिए जो भी कहा, वो गलत है। उसे किसी भी तरीके से सही नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
3 of 8
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
जाह्नवी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम-3' के एडल्ट कंटेट के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी। वह अपनी स्कूल यूनीफॉर्म में ही कोर्ट तक पहुंच गई थी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब सेंसर बोर्ड के मेंबर खुद ऐसी फ़िल्में परिवार के साथ नहीं देख सकते, तो इसे लोगों के लिए रिलीज क्यों किया? उसकी उम्र अभी काफी कम है, इसलिए उसने एक एनजीओ की मदद से ये पिटीशन डाली थी।
4 of 8
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा। कन्हैया कुमार राजनीति से प्रेरित होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। वह कन्हैया कुमार से वाद विवाद करने के लिए तैयार हैं ताकि वह सीधे तौर पर कन्हैया कुमार द्वारा देश विरोधी टिप्पणियों का जवाब दे सकें।
विज्ञापन
5 of 8
कन्हैया कुमार ने जाह्नवी बहल को किया चैलेंज
उसके बाद जाह्नवी बहल ने कन्हैया कुमार को 23 मार्च को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के मुद्दे पर खुली बहस के लिए शहादत दिवस पर 23 मार्च को हुसैनीवाला बार्डर पर आने का न्यौता दिया था। साथ ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के अलावा जल्द ही अदालत में एक जनहित याचिका दायर करने की बात कही। जाह्नवी यहीं नहीं रुकी। लुधियाना में जाह्नवी बहल ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी।
विज्ञापन
6 of 8
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
बकौल, जाह्नवी, मैं 15 अगस्त को श्रीनगर जाऊंगी और वहां के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा लहराऊंगी। किसी में हिम्मत है तो मुझे इससे रोक के दिखाए। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती।
विज्ञापन
7 of 8
जाहन्वी ने कन्हैया को किया चैलेंज
कन्हैया कुमार को चैलेंज करने वाली लड़की श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंची, लेकिन एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि उसे वहीं से लौटना पड़ा। पाक समर्थकों को ललकारते हुए श्रीनगर में तिरंगा फहराने पहुंची जाह्नवी को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापिस भेज दिया गया। उसके साथ पिता अश्वनी बहल व अन्य चार लोग ओर थे। श्रीनगर की पुलिस ने जाह्नवी को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और अगली फ्लाइट से वापिस भेज दिया, जबकि फ्लाइट 15 अगस्त को थी।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर नहीं दिख रहा बिहार जैसा महागठबंधन
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि बीते दिन लुधियाना पहुंचे कन्हैया कुमार ने कहा कि जाह्नवी हर बार उनसे डिबेट करने की बात करती है। अगर वह देश की गरीबी और देश के हालात पर डिबेट करना चाहती है तो वह तैयार हैं। अगर राजनीतिक तौर पर जाह्नवी डिबेट करना चाहती हैं तो वह अमेरिका में होने वाली प्रेसिडेंट डिबेट में हिस्सा लें। वे चाहते हैं कि जाह्नवी खूब तरक्की करें, लेकिन राजनीति का शिकार न बने।