फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

Sat, 13 Dec 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बेरोजगार महिला ने शुक्रवार को सीएम हाउस के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। वह नौकरी के लिए पंजाब सचिवालय के चार दिन चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

2 of 6
गुरुदासपुर निवासी गुरप्रीत कौर (35) के परिवार में कोई नही है। वह 15 सालों से पंजाब स्थित गीता साहिब गुरुद्वारे में अकेली रहती है। पुलिस ने बताया कि युवती लंबे समय से नौकरी के लिए सीएम प्रकाश सिंह बादल से मिलने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

3 of 6
चार दिन पहले वह चंडीगढ़ स्थित सीएम निवास पर भी पहुंची थी। उस वक्त सुरक्षाकर्मियों ने सीएम के न होने की बात कहकर उसे लौटा दिया था।

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

4 of 6
वह शुक्रवार को भी सीएम से मिलने के लिए आई थी। इस बार भी मुलाकात न होने पर उसने सीएम आवास के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसके आग लगाते ही सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने महिला को 30 प्रतिशत झुलसी हालत में जीएमसीएच-16 पहुंचाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

5 of 6
कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पूरे पंजाब के लिए यह काला शुक्रवार है। घटना से बादल सरकार के युवाओं को नौकरी देने के वादे की पोल खुल गई है। ये बहुत ही शर्म की बात है कि पंजाब में युवाओं को नौकरी के लिए अब इस तरह के कदम उठाने पड़ रहे है। महिला के इलाज का पूरा खर्च उनकी पार्टी उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: सीएम हाउस के सामने खुद को लगा ली आग

6 of 6
डीएसपी क्राइम, चंडीगढ़ जगबीर सिंह ने कहा कि युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें