फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए सरकारी पदों पर वैकेंसी, हजारों में होगी सैलरी, निःशुल्क करें आवेदन

Sun, 22 Apr 2018 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स
12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सैलरी हजारों में होगी और निःशुल्क आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

2 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : amarujala
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने स्टेनो टाइपिस्ट और फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। आगे की स्लाइड में पढ़ें डिटेल...
विज्ञापन

3 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
कुल पद----17
पद का विवरण---स्टेनो टाइपिस्ट
शैक्षणिक योग्यता---मान्यताप्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी मंे 10+2/स्नातक या समकक्ष योग्यता
आयु सीमा---17 से 42 वर्ष

4 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स
अंतिम तिथि---17 अप्रैल, 2018
आवेदन शुल्कः इन पदों पर सभी वर्ग के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन का आधार: इच्छुक उम्मीदवार शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट के लिए 17 अप्रैल, 2018 को निर्धारित कार्यालय पर पहुंचें।
नोट: ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स
आयोग ने 1646 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर पदों पर भर्ती का भी ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2018 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 मई 2018 है। पद पर चयनित उम्मीदवारों का प्रतिमाह वेतनमान 5200-20200 रुपये होगा। साथ ही उन्हें 2400 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

6 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। उम्मीदवार की आयु सीमा 17 से 42 के बीच होनी चाहिए। 1646 पदों में से सामान्य वर्ग के 577 पद, SC के 279, BCA के 213, BCB के 132 और अन्य कई श्रेणियों के पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के लिए आपको एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

7 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
राज्य के SC/BC/EBPG वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 और महिला उम्मीदवारों को 13 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। आवेदन शुल्क आप नेट बैंकिंग या एसबीआई बैंक में ई-चालान के जरिए भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 8 मई 2018 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर और सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया और अनुभव के आधार पर होगा।
विज्ञापन

8 of 8
स्कूल स्टूडेंट्स
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको https://www.hssc.gov.in पर लॉगइन करना होगा। होम पेज पर “अप्लाई जॉब ऑनलाइन” सेक्शन में जाएं। “Advt No 2/2018” के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन आप 6 अप्रैल से कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें