फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का पाक समर्थकों को चैलेंज, कश्मीर में तिरंगा फहराउंगी, रोक लो मुझे

Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नीव बहल ने दी नई चुनौती - फोटो : फाइल फोटो
जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार को खुली बहस के लिए ललकारने वाली छात्रा ने अब कश्मीर में बसे पाक समर्थकों को चैलेंज दे दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
पाक समर्थकों को लुधियाना की जाह्नवी बहल का खुला चैलेंज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना की छात्रा जाह्नवी बहल ने इस बार पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी करने वालों को खुली चेतावनी दे डाली है। लुधियाना में जाह्नवी बहल ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी।
विज्ञापन

3 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नीव बहल ने दी नई चुनौती - फोटो : फाइल फोटो
बकौल, जाह्नवी, मैं 15 अगस्त को श्रीनगर जाऊंगी और वहां के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा लहराऊंगी। किसी में हिम्मत है तो मुझे इससे रोक के दिखाए। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती।

4 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती - फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी इससे पहले जेएनयू मामले में छात्र नेता कन्हैया को सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर चर्चित हुई थी। उसने हिंदी फिल्मों में अश्लील दृश्यों का मामला भी अदालत में उठाया था। सोशल साइटों पर अश्लील प्रोमो चलाए जाने के खिलाफ उसने अदालत में अपील कर इसे पर अंकुश लगवाने की मुहिम छेड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल ने दी नई चुनौती - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देने के बाद जाह्नवी बहल जाह्नवी को सोशल साइट पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी मिलने के बाद जाह्वनी ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें