फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश की मार्कशीट देखेंगे तो चौंक जाएंगे

Mon, 12 Jun 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश
सीबीएसई टॉपर की मार्कशीट देखी, यूपीएससी टॉपर की मार्कशीट देखी। अब जरा जेईई एडवांस टॉपर की मार्कशीट भी देख लीजिए, यकीं नहीं होगा आंखों पर।
विज्ञापन

2 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश की मार्कशीट
आईआईटी रुड़की जोन से एग्जाम देने वाले पंचकूला के सर्वेश मेहतानी ऑल इंडिया टॉपर रहे। उन्हें 339 अंक हासिल किए हैं। मेहतानी को मैथ्‍स में 120, फिजिक्‍स में 104 और कैमिस्‍ट्री में 115 मार्क्‍स मिले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश
जेईई एडवांस रिजल्ट 2017 का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। इसमें पुणे के अक्षत चुग को दूसरे नंबर पर रहे और दिल्ली के अनन्य अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला। सर्वेश ने आईआईटी जेईई मेन्स में भी ऑल इंडिया 55वां रैंक हासिल किया था।

4 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश
सर्वेश ने 12वीं में भी नॉन मेडिकल में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सर्वेश पंचकूला भवन विद्यालय के स्टूडेंट हैं। सर्वेश के पिता प्रवेश मेहतानी इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। वहीं मां आईटीआई पंचकूला में प्लेसमेंट ऑफिसर हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश
सर्वेश आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। सफलता का मूलमंत्र बताते हुए सर्वेश कहते हैं कि मैंने बस उस कॉलेज को टारगेट करके पढ़ाई की, जिसमें मैं दाखिला लेना चाहता हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
JEE एडवांस के ऑल इंडिया टॉपर सर्वेश
सर्वेश बताते हैं कि उन्होंने बचपन में ही आईआईटी से पढ़ाई करने का सपना देख लिया था। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। वहीं माता पिता और गुरुजन भी बेटे की सफलता से गद्गद हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें