हरियाणा के 19 जिलों में जाटों का धरना जारी है, ऐसे में कई तस्वीरें देखने को मिल रही है। कहीं तनाव बना हुआ है तो कहीं हंसी-ठिठोली चल रही है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 9
Jat Reservation
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद: जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरनास्थल पर दोपहर तक पचास-साठ लोग मौजूद रहे। महिलाओं की संख्या नगण्य ही रही। भीड़ कम होने के बावजूद सुरक्षा इंतजामों में कमी नहीं दिखी। एएसपी गंगाराम पूनियां धरनास्थल पर ही डटे रहे। एसडीएम सतबीर जांगू ने जाट नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
3 of 9
Jat reservation
जींद: ईक्कस गांव में चल रहे धरनास्थल पर इस बार युवाओं की संख्या कम है। रविवार के मुकाबले सोमवार को धरने पर अधिक लोग पहुंचे। करीब 500 लोगों ने धरने में शिरकत की। जिले में धारा 144 लागू होने के कारण सभी चौक व नाकों पर पुलिस अलर्ट रही।
4 of 9
Jat reservation
सोनीपत: लाठ जौली चौक पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रहा। जिले में सुरक्षा के लिए अब तक 24 पैरामिलिट्री और सशस्त्र पुलिस बल की टीम पहुंच चुकी हैं। धरना स्थल के आसपास के क्षेत्र में ही आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रशासन की तरफ से धरनास्थल के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पेट्रोल पंपों पर खुले में पेट्रोल व डीजल भी नहीं देने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
5 of 9
jat andolan
- फोटो : अमर उजाला
हिसार: जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रामायण ट्रैक के पास दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण धरना जारी रहा। धरने को देखते हुए पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया गया है। रेलवे ट्रैक और हाइवे पर विशेष रूप से तैनाती की गई है।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर: जाट आरक्षण आंदोलन के तहत दिए जा रहे धरने पर 300 लोगों की उपस्थिति रही। धरने को इनेलो की तरफ से जिला प्रधान कर्मबीर राठी व युवा जिला प्रधान संजय कबलाना ने समर्थन दिया। जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप है।
विज्ञापन
7 of 9
Jat Reservation Protest
भिवानी: जाट आरक्षण आंदोलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने आंदोलन को और धार देने का सुझाव रखा। भूख हड़ताल शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। आंदोलन की डोर 45 से लेकर 80 वर्ष की उम्र के लोगों के हाथ में है। समिति के जिला प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि मांग नहीं माने जाने तक किसी सूरत में धरना खत्म नहीं होगा। जिला प्रशासन ने धरने से लाउड स्पीकर हटाने के निर्देश दिए। वहीं पूरे दिन पुलिस अलर्ट रही।
8 of 9
jat andolan
- फोटो : अमर उजाला
कैथल : प्रशासन की बिना अनुमति के गांव देवबन केंची चौक पर जाटों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल होने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहताश हुड्डा, दिल्ली की सचिव अंजू चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव सुमेर गहलोत पहुंचे। सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा करते हुए आरएएफ की कंपनी को तितरम पुलिस थाने में तैनात किया गया है।
पानीपत: प्रशासन ने जाट समाज के लोगों को उग्रा खेड़ी गांव में धरना स्थल के बाद अब माइक व बैनर लगाने की भी परमिशन नहीं दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति को धरनास्थल की परमिशन लेने की सख्त हिदायत दी है। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के साथ बैठक की। समिति पदाधिकारियों ने लाउड स्पीकर व बैनर लगाना चाहा, लेकिन प्रशासन ने पहले परमिशन लेने की बात कही। समिति पदाधिकारी प्रशासन के पास परमिशन लेने गए, लेकिन प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया।