फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

Wed, 23 Dec 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 6
नवविवाहिता पर क्या बीत रही होगी, शादी के 4 दिन ही जिसका सुहाग उजड़ गया। आखिरी समय में वह पति का चेहरा तक नहीं देख पाई। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

2 of 6
मामला, पंजाब के जालंधर शहर का है। यहां चरणजीतपुरा के लाली स्वीट शॉप के मालिक अशोक गुप्ता के बेटे सचिन गुप्ता की शादी 4 दिन पहले लुधियाना की निधि गुप्ता के साथ हुई थी। गुप्ता परिवार के लोग शादी के बाद शुक्रवार सुबह होशियारपुर के गांव धर्मपुरा में जठेरे पूजने गए थे। लौटते वक्त ये हादसा हुआ। अस्पताल में उसका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

3 of 6
घटना शुक्रवार देर रात उस समय घटी, जब परिवार के सदस्य आई-20 कार में चिंतपूर्णी माता मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे और ट्रक से टक्कर हो गई और कार ने कई पलटियां खाई। सचिन गुप्ता व चाची नीलम गुप्ता की मौत हो गई। हादसे में सचिन की पत्नी निधि, मां मधु बाला व पिता भी घायल हुए थे। शनिवार को मां मधु ने भी दम तोड़ दिया।

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

4 of 6
अस्पताल में दाखिल निधि ने बताया कि 'हम वापस आ रहे थे। करीब 7 बजे मैं अपनी सहेली के साथ फोन पर बात कर रही थी। फिर मैं सो गई। मुझे नहीं पता चला, हादसा कैसे हुआ? जब आंख खुली तो पाया एक महिला दरवाजा तोड़कर मुझे बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। मुझे बाहर निकाल पानी पिलाया गया। इसके बाद कुछ याद नहीं।
विज्ञापन

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

5 of 6
हादसे में निधि गुप्ता की टांग व बाजू में फ्रैक्चर के चलते उसको सास और ससुर के साथ अस्पताल में दाखिल किया गया था। अगले दिन दोपहर को जब मां पूनम ने निधि को पति सचिन की मौत के बारे में बताया तो निधि रोते हुए कह रही थी कि उसको पहले क्यों नहीं बताया गया, कम से कम आखिरी बार तो पति को देख लेती। सास मधु की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के 4 दिन बाद ही हो गई विधवा, पति को देख तक न पाई

6 of 6
घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि तीन दिन पहले शादी के जोड़े में दिखने वाला सचिन इस दुनिया में नहीं रहा है। जीटीबी नगर के रहने वाले गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अशोक गुप्ता के बेटे सचिन गुप्ता की 4 दिन पहले शादी हुई थी। जीटीबी नगर के जिस घर में 4 दिन पहले शहनाईयां बज रही थीं, अब वहां पर चीखें सुनाई दे रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें