फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

Sun, 05 Apr 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस 'युवराज' राहुल गांधी की गुमशुदगी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने माथा पकड़ लिया। देखिए तस्वीरें।

विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

2 of 7
जवाब देते हुए जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी कहीं गए नहीं हैं, बल्कि शांतिपूर्ण वातावरण और एकांत में रहकर वे पार्टी में नई जान फूंकने के उपायों के बारे में चिंतन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले जयराम रमेश राहुल गांधी से जुड़े पत्रकारों के सवाल को टालने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

3 of 7
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश शनिवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ कांग्रेस की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक में उन्होंने पार्टी की भावी रणनीति का खुलासा किया।

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

4 of 7
बैठक में जयराम रमेश ने भूअधिग्रहण संशोधन विधेयक का डटकर विरोध करने का ऐलान तो किया ही, बातों-बातों में यह भी कह गए कि कांग्रेस के लिए यह मुद्दा संजीवनी सरीखा है।
विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

5 of 7
जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस में भूअधिग्रहण विधेयक पर पार्टी के रुख को साफ करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगी, बल्कि उन्होंने अन्य दलों को भी कांग्रेस के साथ आने की अपील की।
विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

6 of 7
पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि क्या भूअधिग्रहण विधेयक के जरिए कांग्रेस अपना खोया जनाधार तलाशने की कोशिश में है, इस पर जयराम ने पहले तो यह कहकर टालने का प्रयास किया कि वे केवल अधिग्रहण विधेयक पर ही बात करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: राहुल पर सवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पकड़ा माथा

7 of 7
बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है। ऐसे में पार्टी की ओर से जनहित में किए जाने वाले हर कार्य में राजनीति जुड़ ही जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी मुद्दों की राजनीति कर रही है, लेकिन पार्टी का तरीका बिल्कुल लोकतांत्रिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें