फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: दुल्हन की तरह सजी, मेंहदी रचाई और एमए पास लड़की ने त्याग दिया सब कुछ, बन गई साध्वी

Mon, 24 Jun 2019 04:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
जैन साध्वी - फोटो : अमर उजाला
23 साल की लड़की दुल्हन की तरह तैयार हुई, हाथों में मेंहदी रचाई और फिर योग विज्ञान से एमए पास लड़की सब सांसारिक चीजें त्यागकर साध्वी बन गई। देखिए तस्वीरें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैन साध्वी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में सिरसा जिले में जैन दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कालांवाली निवासी 23 वर्षीय प्रतिभा ने जैन धर्म की दीक्षा ली। कालांवाली से जैन दीक्षा लेने वाली प्रतिभा दूसरी लड़की हैं। इससे पहले रेखा जैन ने चेन्नई में जैन दीक्षा ग्रहण की थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
जैन साध्वी - फोटो : अमर उजाला
योग विज्ञान में एमए करने वाली प्रतिभा जैन धर्म की ओर आकर्षित हुईं और फिर वे जैन संस्था की सदस्य बनीं। अब वे जैन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में 3 जुलाई 2019 को बेंगलौर में दीक्षा लेंगी। प्रतिभा के पिता तीर्थराम जैन एक दुकानदार हैं। उनकी दो बहनें व एक भाई है।

 

4 of 5
जैन साध्वी - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा के दीक्षा महोत्सव को लेकर इलाके में एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कालांवाली के एसडीएम मनोज खत्री ने शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैन साध्वी - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा का शुभारंभ जैन साध्वी सूरज प्रभा, साध्वी डॉ. लावण्य यशा व नैतिक प्रभा द्वारा नमकार मंत्र का जाप कर तेरापंथ जैन भवन से किया गया। शोभा यात्रा वॉटर वर्क्स रोड, खोखा मार्केट रोड, अनाज मंडी, खुंह वाला बाजार, सब्जी मंडी से होती हुई वापस तेरापंथ जैन भवन में पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें