बजरंगी भाईजान फिल्म में करीना कूपर की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को चैक बाउंस के केस में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
2 of 7
अलका कौशल
हम बात कर रहे हैं, सलमान खान की मूवी बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की मां का किरदार निभाने वाली अलका कौशल की। इन्हें और इनकी मां सुशीला बडोला को दो दो साल कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
3 of 7
अलका कौशल
सजा पंजाब के संगरूर की कोर्ट ने सुनाई है और मामला 50 लाख के चेक के बाउंस होने का है। अब दोनों मां बेटी जेल में हैं। मामला 2015 से चल रहा है। पहले मालेरकोटला कोर्ट में, फिर संगरूर में केस चला।
4 of 7
अलका कौशल
एडवोकेट सुखबीर सिंह बताया कि गांव लागड़िया निवासी अवतार सिंह के साथ अलका की जान-पहचान थी। अलका और उसकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे।
विज्ञापन
5 of 7
अलका कौशल
अवतार ने जब अलका से पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने उसे 25 25 लाख के दो चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के चलते अवतार ने उनके खिलाफ मालेरकोटला में केस दायर कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
अलका कौशल
कोर्ट ने 2015 में अलका और उसकी मां को दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई। साथ ही डबल रकम अदा करने के आदेश दिए, लेकिन दोनों ने जमानत लेकर फैसले के खिलाफ संगरूर कोर्ट में अपील दायर कर दी।