फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर जेल मंत्री ने दी सफाई, CCTV फुटेज देखी

Wed, 01 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोपों पर जेल मंत्री ने सफाई दी। वे जेल आए और उन्होंने सीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन

2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को केंद्रीय कारागार अंबाला शहर का दौरा कर हनीप्रीत के परिजनों को नियम ताक पर रखकर गाड़ी भीतर ले जाने के मामले में जांच की। उन्होंने एडीसी आरके सिंह, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह और जेल अधीक्षक एसआर बिश्नोई के साथ जेल में 26 अक्तूबर मुलाकात के दिन की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
जांच के बाद उन्होंने कहा कि कहीं भी जेल मैन्युअल का उल्लंघन नहीं पाया गया है। मुलाकात के दौरान परिजनों में से एक महिला की तबीयत खराब होने के चलते विशेष अनुरोध पर गाड़ी को जेल के पार्क तक आने की अनुमति दी थी। उन्होंने बताया कि जिस वाहन से वे मुलाकात के लिए आए थे वह वाहन हनीप्रीत के पिता के नाम से पंजीकृत है।

4 of 5
Honeypreet Insan Arrest
जेल मंत्री ने कहा कि हनीप्रीत को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि आम कैदियों की तरह उनको खाना आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 26 अक्टूबर 2017 को शाम 4.49 बजे हनीप्रीत के परिजन मुलाकात के लिए आए थे। गाड़ी में भाई साहिल तनेजा, भाभी सोनाली, जीजा सचिन बजाज और बहन नीशू बजाज आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
हुआ ये कि बिना किसी रोक-टोक के गाड़ी अंदर गई और फैमिली को छोड़कर ड्राइवर बाहर आया। कुछ ही मिनट बाद मीडिया को चकमा देने के लिए वह गाड़ी को दूसरे रास्ते से घुमाकर वापस इसी गेट से फिर गाड़ी को अंदर ले गया। शाम साढ़े 6 बजे तक हनीप्रीत की फैमिली गाड़ी सहित जेल के अंदर ही थी। इसी बात के लिए दूसरे कैदियों के परिजनों ने मामला उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें