अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने पहली बार चंडीगढ़ में फैंस को बताया कि उनका नाम 'टाइगर' किसने और क्यों रखा। देखिए, इंटरव्यू।
विज्ञापन
2 of 6
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि उन्हें ये नाम उनके पापा ने दिया है। बकौल टाइगर, बचपन में मैं बहुत शरारती था। हर समय कुछ न कुछ काटता रहता था, इसलिए पापा जैकी श्रॉफ ने मेरा नाम टाइगर रख दिया।
विज्ञापन
3 of 6
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि फ्लाइंग जट्ट फिल्म में सुपर हीरो का रोल करना मेरे करिअर का चुनौतीपूर्ण रोलों में से एक रहा। इस फिल्म में किए गए स्टंट मैंने खुद किए। टाइगर ने कहा कि फिल्म में पहने हुए कॉस्ट्यूम को डालकर स्टंट करना काफी मुश्किल था।
4 of 6
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
आपने मक्की की रोटी और सरसों का साग चखा है, इस सवाल के जवाब में टाइगर का कहना था कि डाइट को लेकर गंभीर रहता हूं। जब शूटिंग कर रहा था तो पंजाबी जायके का मजा नहीं ले पाया। अब चंडीगढ़ आया हूं तो मक्की की रोटी और सरसों का साग जरूर टेस्ट करूंगा।
विज्ञापन
5 of 6
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर ने कहा कि मुझे पंजाबी कल्चर काफी पसंद है। पंजाबी संगीत काफी सुनता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाबी लोग खुले दिल के होते हैं। उनके जज्बे की मैं कद्र करता हूं। मुझे आशा है कि पंजाब के लोग मेरी फिल्म को पसंद करेंगे।
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के डायरेक्टर और जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने कहा कि यह दूसरी सुपर हीरो मूवी से अलग है। मेरा सुपर हीरो सबसे अलग है। वह आम लोगों से जुड़ा होगा। जिसे देखकर आप सभी को अंदाजा हो जाएगा कि यह मूवी कितनी अलग है।