फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल का ब्वायफ्रेंड निकला ISIS का आतंकी, अब गर्लफ्रेंड की भी जान लें ये सच्चाई

Sat, 22 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
गाजी बाबा पर की गर्लफ्रेंड का खुलासा
21 साल का जीशान मदरसे का टॉपर और कढ़ाई के काम में मास्टर है। लेकिन वो ISIS  का आतंकी निकला, अब उसकी गर्लफ्रेंड की हिला देने वाली सच्चाई भी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 8
isis
गाजी बाबी की गर्लफ्रेंड थी, और वही ऐसी लड़की थी जो आतंक के इस चेहरे और दिल में क्या चल रहा है सब जानती थी।  
विज्ञापन

3 of 8
गाजी बाबा पर खुलासा
जालंधर के गुरु संत नगर से वीरवार को गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा की प्रेमिका ने डीएवी कॉलेज के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की योजना बनाई थी, कदम उठाने से पहले ही कांग्रेस नेता और लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

4 of 8
गाजी बाबा पर खुलासा
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह गाजी बाबा की दोस्त है और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके चाचा ने उसको बुरी तरह से पीटा है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
isis
स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला है कि गाजी बाबा पंजाब में स्लीपर सेल बनाकर हथियार जमा करने की कोशिश कर रहा था, ताकि अगले आदेश का इंतजार कर वह वारदात को अंजाम दे सके।
विज्ञापन

6 of 8
गाजी बाबा पर खुलासा
जालंधर संत नगर में ही गाजी बाबा जिस किराये के कमरे में रहता था, वहीं पास में लड़की रहती थी। यहीं पर दोनों में दोस्ती हो गई। लड़की हताश होकर शुक्रवार को डीएवी कॉलेज के पास लाइनों पर बैठी रो रही थी तो उसे एक कांग्रेस नेता ने ऐसा करने से रोक पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

7 of 8
गाजी बाबा पर खुलासा
युवती ने पुलिस को बताया कि गाजी बाबा ने अपनी सच्चाई उसको बता दी थी। उसने कहा था कि वह जेहाद के लिए काम करता है और वह उसे भी मिस्त्र ले जाएगा। वहां बम बनाने की ट्रेनिंग देगा। युवती ने बताया कि वह उससे प्यार करती थी, इसलिए अपने परिजनों को गाजी की असलियत नहीं बता सकी। 
विज्ञापन

8 of 8
isis
कमिश्नर पीके सिन्हा का कहना है कि उनको पता चला है कि आरोपी गाजी बाबा हथियारों और गोला बारूद के लिए बाकी साथियों के साथ बात कर रहा था। उसने क्या वारदात या किसको निशाना बनाना था, यह पता नहीं चला है। लड़की ने पूरी बात पुलिस को बता दी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें