इरोम शर्मिला ने कहा कि युद्ध से किसी मसले का हल नहीं निकालता। सभी शांति से रहो और मिलजुल कर रहो। पूरी दनिया में शांति तभी हो सकती है जब वातावण सही रहेगा।
11 वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट के पहले दिन इरोम शर्मिला के साथ ही यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और चंडीगढ़ वन विभाग केचीफ कंजरवेटर संतोष कुमार मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे।
इरोम शर्मिला ने कहा कि सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पर विश्व में शांति चाहने वालों को देखकर काफी खुशी हो रही है, जो दुनिया को युद्ध और अशांति से मुक्त देखना चाहते हैं।