फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 या 200 बार नहीं इस लड़के ने 5070 बार कूदी रस्सी, वो भी इतने कम समय में!

Wed, 05 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
रस्सी कूद में आइरिस ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
जहां किसी आम आदमी के 100 बार रस्सी कूदने पर पसीने छूट जाते हैं वहीं 8 साल के इस लड़के ने 5070 बार रस्सी कूद कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। यकीं नहीं होगा देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
रस्सी कूद में आइरिस ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
आठ साल के आइरिस प्रताप सिंह ने फिर से कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपना नाम देश के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। आइरिस ने करीब 25 दिन के अंतराल में ही उस कारनामे को न सिर्फ दोहराया, बल्कि इसमें नई उपलब्धि भी हासिल की।
विज्ञापन

3 of 6
रस्सी कूद में आइरिस ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
लुधियाना के प्रताप सिंह वाला के रहने वाले आइरिस प्रताप सिंह ने वीरवार को हंबड़ा रोड़ स्थित जीआरडी अकादमी में 34 मिनट, 9 सेकेंड में 5070 बार रस्सी कूदने का रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे इंडिया बुक ऑफ  रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने गिनीज बुक में अब तक 32 मिनट लगातार रस्सी कूदने के रिकॉर्ड को तोड़कर ये नया रिकॉर्ड कायम किया। 

4 of 6
रस्सी कूद में आइरिस ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
आइरिस इससे पहले पिछले महीने 9 जून को रख बाग के पास स्थित वेट लिफ्टिंग एंड बॉडी बिल्डिंग क्लब में 1 मिनट में 203 बार रस्सी कूदकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की सौम्या अग्रवाल के नाम दर्ज 1 मिनट में 160 बार रस्सी कूदने का रिकॉर्ड गोल्ड बुक ऑफ  रिकॉर्ड को तोड़ा। 
विज्ञापन

5 of 6
DEMO PIC
हालांकि उस दिन भी आइरिस ने 30 मिनट के रस्सी कूदने के रिकॉर्ड में हिस्सा लिया था, लेकिन किसी कारणवश वह उसमें कामयाब नहीं हो पाए। ग्रेड इवेंट रोप स्कीपिंग के इस इवेंट में बनाए इस रिकॉर्ड को मौके पर उपस्थित इंडिया बुक आफ रिकार्ड के सदस्यों ने दर्ज किया और आइरिस को सर्टीफिकेट  के साथ ही ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए। पिता गुरजीत सिंह का कहना है कि बेटे आइरिस से जिस कारनामे की उन्हें उम्मीद थी, उसने उससे भी बेहतर करके दिखाया है, उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रस्सी कूद में आइरिस ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
गुरजीत सिंह के मुताबिक उनका बेटा 6 महीने पहले ही रस्सी कूदने लगा है, जो इससे पहले मंजे की रस्सी से स्कीपिंग करता था। हालांकि पहले उन्होंने उस पर खास ध्यान नहीं दिया था, लेकिन धीरे-धीरे उसके हुनर को देखकर वह उसे सीरियस लेने लगे। उनके मुताबिक उनका बेटा गॉड गिफ्ट है, जो आंखों पर पट्टी बांधकर डिजाइनर स्कीपिंग भी करता है। आइरिस का सपना ओलंपिक में जाना है, ताकि वह दुनिया तक अपनी पहचान स्थापित कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें