फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का 'पीला पंजा', रोते-बिलखते आखों के सामने उजड़ गया घर

Wed, 05 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
नगर निगम ने पीला पंजा चला कर इंदिरा कॉलोनी में कम्यूनिटी सेंटर की जगह बने 25 खोखो का हटा दिया है। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
नगर निगम के रोड विंग को इन खोखो को हटाने के लिए भारी पुलिस बल का सहयोग लेना पड़ा है। आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार थाना पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस लेकर सुबह साढ़े 9 बजे लेकर 5 बजे तक इंदिरा कॉलोनी में डटे रहे। रोड विंग ने इस कार्रवाई में दो जेसीबी मशीन, चार ट्रक और 40 लेबर कर्मचारियों को लेकर इन खोखो का हटाया। 
विज्ञापन

3 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
खोखो के हटाते ही ठेकेदार ने साथ की साथ कम्यूनिटी सेंटर चहारदीवारी बनाने का काम रोड विंग एसडीओ बलराज छिकारा और निगम के तहसीलदार हरि सिंह की देखरेख में शुरू कर दिया है। सुबह कार्रवाई शुरू करवाने के लिए रोड विंग एक्सईएन हरजीत सिंह जेई दलबीर सिंह और डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। 

4 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इलाका पार्षद विनोद अग्रवाल और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह जब अभियान शुरू किया तो लोगों ने अपना सामान खोखो से निकाला शुरू किया। इस दौरान बहुत सारे लोगों खोखो से बाहर नहीं निकल रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
जिनको पुलिस कर्मचारियों ने काफी मुश्किल से पकड़ कर बाहर निकाला। इनमें कई महिलाएं भी थी। जिसके चलते इन लोगों ने पुलिस वालों के खिलाफ भी जमकर नाराजगी जाहिर की। पुलिस की सख्ती के बाद लोगों फिर अपना सामान उठा कर रेहड़ी और अन्य वाहनों में लाद कर ले गए।  
विज्ञापन

6 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
वहीं शाम को लोगों में दुकानदारी करने वाले सुलेख चंद्र जैन, श्रीनिवास काला, दीपक, सावन चंद, महताब, हरीश, धर्मेंद्र आदि ने मेयर और पार्षद विनोद अग्रवाल का मनीमाजरा चौराहे के पास पुतला जलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदिरा कॉलोनी में 25 खोखे पर चला निगम का पीला पंजा
रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि पौना एकड़ जगह में ढाई करोड़ की लागत से दो मंजिला कम्यूनिटी सेंटर बनाया जा रहा है। इस कम्यूनिटी सेंटर शादी अन्य कार्यक्रम करने के लिए दो हॉल के अलावा जिम और लाइब्रेरी भी बनाई जायेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें