60 हजार खर्च करें और फैमिली के साथ इस खूबसूरत देश की यात्रा करें। ठहरने और खाने की व्यवस्था भी, छुट्टियां एन्जॉय करनी हैं तो बुक कराएं स्पेशल ऑफर।
विज्ञापन
2 of 6
टूर एंड ट्रैवलिंग
दरअसल, आईआरसीटीसी टूरिज्म दुबई और अबु धाबी का एक टूर पैकेज लेकर आया है, 'ड्रीम दुबई एंड अबू धाबी'। पैकेज में 6 रात और 7 दिन का टूर है। पैकेज को तीन अलग-अलग तारीखों 5 जुलाई, 3 सितंबर और 11 नवंबर को लिया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
टूर पैकेज
पैकेज के तहत दुबई शहर के साथ ही क्रूज, डेजर्ट सफारी और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तक दिखाई जाएगी। यात्रा अहमदाबाद से शुरू होगी और शारजाह एयरपोर्ट पर अराइवल होगा। दुबई में भारतीय रेस्तरां में नाश्ता, शाम को क्रूज की सवारी और रात में होटल में स्टे मिलेगा।
4 of 6
टूर पैकेज
- फोटो : demo pics
दूसरे दिन होटल में ब्रेकफास्ट के बाद दुबई सिटी घुमाई जाएगी। साथ में हिंदी और इंग्लिश स्पीकिंग गाइड भी होंगे। शाम को बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल और फाउंटेन शो देखने को मिलेगा। इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर होगा। तीसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद डेजर्ट सफारी घुमाएंगे। डिनर के साथ बेली डांस को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
टूर पैकेज
चौथे दिन ब्रेकफास्ट के बाद अबु धाबी का फुल डे टूर होगा। पांचवे दिन डॉल्फिन शो के साथ ही आप अपनी पसंदीदा जगहों पर घूम सकेंगे। छठे दिन ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेक आउट होगा। दुबई के मॉल घुमाए जाएंगे। शॉपिंग के लिए लेकर जाएंगे। सातवें दिन अहमदाबाद के लिए वापसी होगी।
पैकेज में 3 स्टार होटल में स्टे, ब्रेकफास्ट, डिनर, 1 वाटर बॉटल हर रोज, दुबई सिटी टूर, धौ क्रूज विथ डिनर, डेजर्ट सफारी, बेली डांस, बुर्ज खलीफा, डॉल्फिन शो की एंट्री टिकट्स, आने-जाने की टिकट्स जैसे खर्चे शामिल हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस भी होगा। www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।