आईपीएल 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के लिए प्रीति जिंटा ने ऐसा 'टोटका' कराया, देखने के लिए युवराज सिंह पत्नी के साथ आए।
विज्ञापन
2 of 6
Kings eleven Punjab
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच 8 अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला होगा। किंग्स इलेवन पंजाब को अपने इस घरेलू मैदान पर 3 मैच खेलने हैं, जबकि सीजन के बाकी मुकाबले देश के अन्य हिस्सों में होंगे। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का कैंप इन दिनों आईएस बिंद्रा स्टेडियम (पीसीए) मोहाली में लगा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब
मुकाबले की शुरुआत से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन व फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोमवार को गुपचुप तरीके से पीसीए स्टेडियम पहुंचीं। इस बीच उन्होंने मुकाबले में अपनी टीम की कामयाबी की कामना को लेकर वहां हवन कराया। इस दौरान प्रीति के साथ आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड मिलर भी मौजूद थे।
4 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब
यह पहला मौका नहीं है जब प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में हवन कराया हो। वह आईपीएल के प्रत्येक सीजन से ऐन पहले अपने होम ग्राउंड पर इसी तरीके से हवन कराती रही हैं। इस बार भी टीम प्रबंधन ने हवन के कार्यक्रम को मीडिया से दूर रखने का प्रयास किया। हवन होने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सोमवार को अभ्यास मैच खेला। दर्शकों में आईपीएल के क्रेज का ही नतीजा था कि यह मैच देखने लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
5 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों के स्टेडियम प्रवेश के लिए गेट नंबर-1 डी खोलने का फैसला शाम 6 बजे लिया गया। अभ्यास मैच शाम 7 बजे शुरू होना लोग शाम 5 बजे ही गेट के सामने पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन भारत बंद केचलते सुरक्षा कारणों से गेट समय पर नहीं खोला जा सका। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में शाम 7 बजे तक गेट खोल दिया गया।
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह भी सोमवार को किंग्स इलेवन की टीम के साथ अभ्यास के लिए पीसीए स्टेडियम पहुंचे। युवी को अभ्यास करते देखने के लिए उनकी पत्नी हेजल भी यहां उनके साथ मौजूद रहीं। हालांकि दोनों ही मीडिया कर्मियों से मुखातिब होना मुनासिब नहीं समझा।