फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच 'किंग्स' जीते...पर फैन्स प्रिटी जिंटा की अदाओं पर दिल हार गए, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Sun, 22 Apr 2018 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
प्रिटी जिंटा
बेशक 'किंग्स' मैच जीत गए, लेकिन प्रिटी जिंटा की अदाएं फैन्स का दिल लूट ले गईं। उनके कई दिलचस्प अंदाज देखने को मिले, खास तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
प्रिटी जिंटा
आईपीएल-11 का दूसरा मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेला गया। टीम जीत भी गई, लेकिन प्रिटी जिंटा के अंदाज हर बार की तरह देखते ही बने। प्रिटी टीम को शुरुआत से ही चीयर करते नजर आईं। दिल्ली का हर विकेट गिरने पर वे खुशी से उछल पड़तीं। प्रिटी जिंटा टीम के होने वाले सभी मैचों में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रिटी जिंटा
इस मैच के दौरान भी प्रीति जिंटा पवेलियन में बैठी फील्ड पर अपने खिलाड़ियों की ओर से लेने वाली हर विकेट पर तालियां बजा रही थीं। मैच जीतने के बाद तो वह खुशी से उछल पड़ीं। उन्होंने दौड़कर मैन ऑफ द मैच रहे राहुल को गले लगा लिया। इससे पहले हॉफ समय पर प्रीति दर्शकों के पास पहुंच कर उन्हें टीम की जर्सी बांटती हुई दिखाई दी। प्रीति का यही अंदाज सबको लुभाता है।

4 of 8
प्रिटी जिंटा
इन सभी के बीच मोहाली का पीसीए स्टेडियम रविवार को तालियों से गुलजार रहा। स्टेडियम खचाखच भरा था। मैच के दौरान पंजाबी गीतों पर दर्शकों ने खूब मस्ती की। लेटेस्ट पंजाबी गाने टोहर नाल छड़ा मुंडा टोहर नाल छड़ा पर दर्शकों ने खूब भंगड़ा डाला। मैदान में चौके छक्के बरस रहे थे, स्टेडियम में क्रिकेट के दीवाने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। युवा हाथों में प्रीति के लिए प्यार भरे संदेश लिखकर लाए थे।
विज्ञापन

5 of 8
प्रिटी जिंटा
आईपीएल के सबसे तेज अर्द्धशतक का गवाह बना पीसीए
मोहाली में रविवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने मात्र 14 गेदों पर 50 रन बनाकर आईपीएल ट्वेंटी-20 का सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकार्ड बना डाला। इसके साथ ही पीसीए स्टेडियम आईपीएल के सबसे तेज अर्द्धशतक का गवाह बन गया। इस तूफानी पारी में राहुल ने चार छक्के और 6 चौके लगाए। आईपीएल में इससे पहले तेज अर्द्धशतक 2014 में 15 गेंदों पर यूसुफ पठान के नाम दर्ज था।
विज्ञापन

6 of 8
प्रिटी जिंटा
दो बजे पीसीए पहुंच गए थे दर्शक
मोहाली में होने वाले आईपीएल का नार्थ रीजन के क्रिकेट प्रेमी पूरा साल इंतजार करते हैं। मोहाली में पहले मुकाबले के लिए दर्शकों में काफी जोश दिखाई दिया। मैच शाम 4 बजे शुरू होना था, लेकिन दर्शक दो बजे से स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर लंबी-लंबी कतारें लगाकर दर्शक अंदर पहुंच रहे थे। इस दौरान दर्शक हाथों में दोनों टीमों के झंडे और बैनर लेकर पहुंचे।

 
विज्ञापन

7 of 8
प्रिटी जिंटा
पंजाब के कप्तान अश्विन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मिस्ट्री गेंदबाज कहे जाने वाले मुजीब जादरान पर अश्विन ने भरोसा जताते हुए अपने साथ ओपनिंग गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा। अचानक से मिले इस मौके को मुजीब ने भी कैश किया। उसने अपने पहले ही मैच में दिल्ली के कोलिन मुनरो और कप्तान गौतम गंभीर को आउट किया। मुजीब जादरान ने इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू भी किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
प्रिटी जिंटा
युवी की टी-शर्ट का रहा बोलबाला
लोकल ब्वॉय युवराज सिंह का जलवा आज भी कायम है, यह दर्शकों ने साबित कर दिया। स्टेडियम में हर तरफ सबसे अधिक संख्या में दर्शक युवराज सिंह के नाम की टी-शर्ट पहने और हाथों में उनके पोस्टर पकड़े नजर आए। स्टेडियम के बाहर लगी दुकानों पर युवराज सिंह की जर्सी खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। आई एस ब्रिंद्रा पीसीए स्टेडियम की क्षमता 27 हजार के करीब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें