फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और CSK का मुकाबला, दर्शकों से स्टेडियम खचाखच, प्रियांश का शतक, Photos

Wed, 09 Apr 2025 10:39 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
1 of 7
न्यू चंडीगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला गया। इस आईपीएल सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुई। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा था। वहीं, मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित दिखे। पूरे मैदान में लाल और पीले रंग के झंडे और बैनर दिखाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मुकाबला देखने पहुंचे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धोनी का फैन राम बाबू। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि यह फैसला टीम के लिए शुरुआत में फायदे का सौदा नहीं रहा। क्योंकि टीम ने पहले तीन विकेट 50 रन पर ही गंवा दिए। हालांकि एक छोर संभाले सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में शतक पूरा किया और टीम के लिए संकट मोचन साबित हुए। हालांकि प्रियांश आर्या 42 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए। जब प्रियांश आउट हुए तब तक पंजाब किंग्स के 13.4 ओवर में 154 रन हो चुके थे। टीम को प्रियांश आर्या के रूप में छठा छटका लगा था।  
विज्ञापन

3 of 7
अर्धशतक के बाद प्रियांश आर्या। - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के दर्शकों से स्टेडियम फुल
मैच को लेकर ट्राईसिटी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दोनों की टीमों को सपोर्ट करने के लिए दर्शन अपनी-अपनी चहेती टीमों की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे थे। 

4 of 7
मैच देखने पहुंचे धोनी के फैंस। - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में अब तक चेन्नई ने 16 और पंजाब ने 14 मैचे जीते
इससे पहले दोनों टीमें आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में छह साल पहले आपस में भिड़ चुकी हैं। इसमें दोनो टीमों का रिकार्ड बराबरी पर रहा है। आकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स व पंजाब किंग्स आईपीएल में 30 बार आमने-सामने हुए है। चेन्नई की टीम ने 16 और पंजाब को 14 मैचो में जीत मिली है।
विज्ञापन

5 of 7
सीएसके की फैंस। - फोटो : अमर उजाला
होम ग्राउंड की बजाय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मिली है जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच एस श्रीराम ने बताया कि ऐसा नहीं है कि हर टीम को होम ग्राउंड का फायदा मिले। मैच टीम को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से ही जीते जाते हैं। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मौजूद है। मंगलवार का मुकाबला अहम है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

6 of 7
प्रियांश ने जड़ा शतक। - फोटो : अमर उजाला
प्रियांश आर्या की बैटिंग से दर्शक गदगद
पंजाब किंग्स के के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश की तूफानी पारी का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने 200 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ शतक पूरा किया। प्रियांश आर्या ने अपनी शतकीय पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाए हैं। हालांकि जब प्रियांश आर्या आउट हुए तो पंजाब के फैंस मायूस हो गए। पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं। सीएसके को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैच देखने पहुंचे सीएसके के फैंस। - फोटो : अमर उजाला
धोनी की दिवानगी कायम
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की दिवानगी चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में भी कायम है। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं। मैच देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड से भी लोग पहुंचे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें